Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»पंजाब»पंजाब सरकार द्वारा पहला दो दिवसीय ‘अंतरराष्ट्रीय फि़ल्म फेस्टिवल’ मार्च में करवाया जायेगा-चन्नी
    पंजाब

    पंजाब सरकार द्वारा पहला दो दिवसीय ‘अंतरराष्ट्रीय फि़ल्म फेस्टिवल’ मार्च में करवाया जायेगा-चन्नी

    By Himachal VartaFebruary 7, 2020
    Facebook WhatsApp

    पंजाबी मातृभाषा को समर्पित फि़ल्म फेस्टिवल आई.के.जी. पी.टी.यू कपूरथला में 16-17 मार्च को करवाया जाऐगा
    चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा पहला दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय फि़ल्म फेस्टिवल 16 और 17 मार्च, 2020 को आई.के.जी.पी.टी.यू कपूरथला में करवाया जायेगा। आज यहाँ पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री स. चरनजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में पंजाब फि़ल्म प्रोड्यूसर एसोसिएशन, एस.ए.एस. नगर मोहाली और नॉर्थ जोन फि़ल्म और टी.वी. कलाकार एसोसिएशन, मोहाली के प्रतिनिधियों के साथ हुई मीटिंग के दौरान यह फ़ैसला लिया गया।
    इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में करवाया जाने वाला यह मेला पंजाबी मातृभाषा को समर्पित होगा। उन्होंने साथ ही बताया कि पहले यह मेला 21 फरवरी, 2020 को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मौके करवाये जाने का प्रस्ताव था, परन्तु तैयारियों के लिए समय की कमी के कारण यह मार्च में करवाया जायेगा।
    मंत्री ने बताया कि यह मेला पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के विभाग द्वारा पंजाब फि़ल्म प्रोड्यूसर एसोसिएशन, एस.ए.एस. नगर मोहाली और नॉर्थ जोन फि़ल्म और टी.वी. कलाकार एसोसिएशन, मोहाली के सहयोग से करवाया जायेगा।
    उन्होंने बताया कि पंजाबी फि़ल्म उद्योग से सम्बन्धी दस्तावेज़ी फि़ल्म तैयार की जा रही है जो इस मेले के दौरान विशेष तौर पर दिखाई जायेगी, इसके साथ ही नामवर पंजाबी फिल्में दिखाई जाएंगी।
    मेले के दौरान पंजाबी फिल्मों की अलग-अलग कैटागिरियों के अनुसार इनाम दिए जाएंगे और कलाकारों को बैस्ट अभिनेता, बैस्ट ऐक्टरस, कॉमेडी कलाकार, सहायक कलाकार आदि की अलग-अलग कैटागिरियों के अनुसार इनाम दिए जाएंगे।
    इस मौके पर अन्यों के अलावा राहुल तिवाड़ी सचिव रोजग़ार सृजन विभाग, लखमीर सिंह अतिरिक्त डायरैक्टर पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के विभाग, मुनीश साहनी प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर, चरनजीत सिंह वालिया पंजाब फि़ल्म प्रोड्यूसर एसोसिएशन, हरमनप्रीत सिंह प्रोड्यूसर, मलकीथ रौनी कलाकार, जे. एस. चीमा डायरैक्टर / प्रोड्यूसर, हरबखश सिंह लाटा डायरैक्टर / प्रोड्यूसर, दलजीत अरोड़ा प्रैस सचिव नॉर्थ जोन फि़ल्म और टी.वी कलाकार ऐसोसिएशन और पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के विभाग के अधिकारी भी हाजिर थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.