Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 17
    Himachal Varta
    Home»हरियाणा»हरियाणा में सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों में सुरक्षा के लिए होमगार्ड लगाये गये
    हरियाणा

    हरियाणा में सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों में सुरक्षा के लिए होमगार्ड लगाये गये

    By Himachal VartaFebruary 7, 2020
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़। हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृहमंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि राज्य के सभी सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों में सुरक्षा संबंधित सभी प्रबन्धों के लिए आउटसोर्सिंग आधार पर कुल 1518 होमगार्ड जवानों को लगाया जाएगा। इससे पहले प्रदेश के सभी सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा जिला अस्पतालों में 1652 होमगार्ड जवानों को लगाने की स्वीकृति दी गई है।
    श्री विज ने बताया कि स्वास्थ्य केन्द्रों की तरह राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में होमगार्ड लगाने की मंजूरी प्रदान कर दी गई है, जिसके लिए आगामी कार्रवाई शीघ्र शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद राज्य के सभी सरकारी चिकित्सा संस्थानों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में कुल 3168 होमगार्ड लगाए जाएंगे। इसके तहत पीजीआईएमएस रोहतक में 828 होमगार्ड तैनात किए जाएंगे तथा भगत फूलसिंह राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, खानपूरकलां में 190, कल्पना चावला राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, करनाल में 200 तथा शहीद हसन खां मेवाती राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, नल्हर में 300 होमगार्ड की सेवाएं ली जाएंगी।
    स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सभी जिलों के स्वास्थ्य केन्द्रों में होमगार्ड को लगाए जाएंगे। इसके अन्तर्गत अम्बाला जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों में 92 होमगार्ड तथा भिवानी में 120 होमगार्ड, चरखी दादरी में 44 होमगार्ड, फरीदाबाद में 60, फतेहाबाद में 66, गुरूग्राम में 104 होमगार्ड तथा हिसार में 137 होमगार्ड लगाए जाएंगे। इसी प्रकार झज्जर के स्वास्थ्य केन्द्रों में 100 होमगार्ड, जीन्द के स्वास्थ्य केन्द्रों में 98 होमगार्ड, कैथल के स्वास्थ्य केन्द्रों में 68, करनाल में 87, कुरूक्षेत्र में 48, नूंह में 43, नारनौल में 62, पलवल में 52, पंचकूला में 51, पानीपत में 56, रेवाड़ी 52, रोहतक में 65, सिरसा में 87, सोनीपत में 94 तथा यमुनानगर में 66 होमगार्ड लगाए जाएंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.