दो वर्ष की समयावधि में चयनित समस्त ग्रामों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवा कर आदर्श ग्राम बनाया जाएगा
नाहन। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के द्वितीय चरण में जिला सिरमौर के 15 गांव को आदर्श ग्राम बनाने के लिए 3 करोड़ की राशि व्यय कि जाएगी। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने दी।
उन्हाेंने बताया कि इस योजना में जिला के संगडाह खण्ड के 7 गांव में जिनमें चौकर, भवाई,चाडना, भाटगढ़, गनोग, जामुकोटी, माईना घडेल व शिलाई खण्ड की 2 ग्राम जिनमें अजरोली, मानल तथा राजगढ खण्ड के 02 ग्राम जिनमें नईनेटी, भानत और नाहन खण्ड की 03 ग्राम जिनमें नाहन, बर्मा पापडी, थाना कसोगा, व पच्छाद खण्ड की 01 ग्राम नेरी नावण का चयन किया गया है।
उपायुक्त ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की इस महत्त्वाकांक्षी योजना से, चयनित गांव में बुनियादी सेवाएं प्रदान करेगी जो एक सम्मानजनक जीवन जीने के लिए आवश्यक है। जिसके लिए ग्राम की न्यूनतम आधारभूत आवश्यकताओं व बुनियादी सेवाओं हेतु बजट का प्रावधान विभागों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर वर्तमान में चल रही योजनाओं के माध्यम से किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 20 फरवरी तक ग्राम विकास योजना सम्बद्ध समस्त विभागों के सहयोग व योगदान से तैयार की जाएगी व तैयार वीडीपी का अनुमोदन नियमानुसार गा्रम सभा से करवाने हेतु निश्चित किया गया है। उन्होंने बताया कि समस्त खण्ड विकास अधिकारी व तहसील कल्याण अधिकारी 1 मार्च से 08 मार्च, 2020 के मध्य ग्राम सभाओं में अनुमोदन कार्य पूर्ण करवाएंगे।
उन्होंने बताया कि दो वर्ष की समयावधि में चयनित समस्त ग्रामों को वांछित सुविधाएं उपलब्ध करवा कर ‘आदर्श ग्राम घोषित किया जाएगा।
जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोडा ने बताया कि चयनित गांवों में मूलभूत सुविधाओं व आधारभूत संरचना के सर्वेक्षण के ऑनलाईन सम्बन्धी कार्य को 15. फरवरी,2020 तक पूर्ण किया जाएगा।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28