Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»राज्यपाल ने किया 58 व्यक्तियों को अलंकृत
    हिमाचल प्रदेश

    राज्यपाल ने किया 58 व्यक्तियों को अलंकृत

    By Himachal VartaFebruary 11, 2020
    Facebook WhatsApp

    पुलिस, सुधार, अग्निशमन, गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा पदकों के विजेता सम्मानित
    शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज राजभवन में आयोजित ‘अलंकरण समारोह’ में पुलिस, सुधार सेवा, अग्निशमन सेवा तथा गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा पदकों के 58 विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भी उपस्थित थे।

    राज्यपाल ने विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित व्यक्तियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान हम सब के लिए गौरव की बात है क्योंकि, उनकी उत्कृष्ट सेवाएं समाज के लिए उदहारण हैं और अन्यों को भी प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के अंदर शांति बनाने का जिम्मा पुलिस का है और यह जिम्मेदारी पुलिस बेहतर तरीके से निभा रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में नशे के खिलाफ पुलिस के अधिकारी व जवान मजबूती से काम कर रहे हैं। नशे के खिलाफ अभियान के लिए कई पुलिस कर्मियों को आज पुरस्कार भी दिया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनका यह सहयोग इस बुराई को खत्म करने में अन्यों में भी जोश भरेगा।

    बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि नशा आज हम सबके लिए बड़ी चुनौती बन गया है। नशे के खिलाफ सरकार ने कई गंभीर प्रयास किए हैं। सरकार नशे को नियंत्रित करने व लोगों को जागरूक करने की दिशा में काम कर रही है। लेकिन, इस कार्य में पुलिस का डर और निगरानी बहुत जरूरी है। कानून के दायरे में ऐसे असमाजिक तत्वों को नियंत्रित कर हम युवा शक्ति को इस सामाजिक बुराई से बचा सकते हैं।

    उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पुलिस देश भर में अपनी निर्भय, सत्यनिष्ठ और निष्पक्ष छवि के लिए जानी जाती है। यह छवि हमेशा बनी रहनी चाहिए। जवानों में उच्च प्रतिबद्धता को प्रदर्शित कर व्यावसायिकता, अखंडता, अनुशासन और कार्य नैतिकता के उच्च मानकों को स्थापित करके ही यह मुकाम हासिल किया जा सकता है।

    राज्यपाल ने विशिष्ट सेवा के लिए प्रदत्त राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए ए. पी. सिद्वीकी, राम देव, परषोतम चन्द तथा अशोक तिवारी को अलंकृत किया। इसके अलावा, सराहनीय सेवा के लिए प्रदत्त पुलिस पदक के 19 विजेताओं को सम्मानित किया गया, जिनमें ए. पी. सिंह, हिमांशु मिश्रा और शुभ्रा तिवारी हीरा भी शामिल हैं। सराहनीय सेवा के लिए प्रदत्त सुधार सेवा पदक के लिए कुल तीन विजेताओं को सम्मानित किया गया, जिनमें सुशील कुमार, हरिदत्त तथा पंकज शर्मा शामिल हैं। विशिष्ट सेवा के लिए प्रदत्त राष्ट्रपति गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा पदक के दो विजेताओं को अलंकृत किया गया। सराहनीय कार्य के लिए प्रदत्त गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा पदक के 16 विजेताओं को सम्मानित किया गया जबकि विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति अग्निशमन सेवा पदक के लिए एक विजेता और सराहनीय कार्य के लिए अग्निशमन सेवा के लिए कुल 12 विजेताओं को सम्मानित किया गया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.