Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जनमंच में प्राप्त शिकायतों का समय पर निपटारा करें अधिकारी-सुरेश भारद्धाज
    हिमाचल प्रदेश

    जनमंच में प्राप्त शिकायतों का समय पर निपटारा करें अधिकारी-सुरेश भारद्धाज

    By Himachal VartaFebruary 12, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिलाई व रेणुका क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर नियुक्त होंगे अध्यापक
    जनमंच में प्राप्त हुई 133 शिकायतें व मांगे
    नाहन। जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अश्याडी में आज शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्धाज की अध्यक्षता   में जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनमंच कार्यक्रम के दौरान 133 मांगें और समस्याएं लोगों द्वारा प्रस्तुत की गई जिनमें से अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया और मांगों को आगामी कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया।
    इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि जनमंच कार्यक्रम का मुख्य उददेश्य दूरदराज क्षेत्र के लोगों को घरद्वार पर मूलभूत सुविधाऐं उपलब्ध करवाना तथा उनकी समस्याओं व मांगों का मौके पर निपटारा करना है। उन्होंने कहा कि जनमंच कार्यक्रम सरकार व आम जनता के बीच सीधे संवाद का एक माध्यम है तथा यह कार्यक्रम शासन-प्रशासन और लोगों के बीच में महत्वपूर्ण सेतु का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार का प्रयास है कि वह हिमाचल को शिखर तक पहुंचाए जिसके लिए सभी अधिकारी जनमंच जैसे कार्यक्र्रम को बेहतर ढ़ग से कार्यन्वित कर लोगों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण कर उन्हें राहत पहुंचाने का प्रयास करें।
    शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा पिछले दो वर्षों में 7300 अध्यापक भर्ती किए गए है तथा शीघ्र ही उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शिलाई व रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में रिक्त पदों पर तैनाती दे दी जाएगी। उन्होंने उपायुक्त को जनमंच कार्यक्रम में निपटाई गई समस्याओं की विशेष समीक्षा करवाने के निर्देश दिए जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि अधिकारियों द्वारा मौके पर दिए गए जवाब धरातल पर क्रियान्वित है।
    इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने बेटी बचाओ बेटी पढाओं योजना के तहत 10 नवजात बालिकाओं की माताओं को बधाई पत्र, आंवला का पौधा व उपहार देकर सम्मानित किया जिनमें टिम्बी केन्द्र के अतंर्गत आंगनबाडी केन्द्र चेखड की किरण, उबेटा से सरीता, अश्याडी से दीक्षा, दुबाड से रीना देवी तथा गंगटोली से सुषमा तथा शिलाई केन्द्र के अतंर्गत आगंबाडी केन्द्र टिक्कर से मोनिका, उत्तरी से संगीता और मिल्ला से सुमन, मागनल से काजल तथा पटना से डिम्पल को सम्मानित किया गया।
    इस अवसर पर मुख्यातिथि द्वारा बेटी है अनमोल योजना के तहत बी.पी.एल परिवारों की 10 बालिकाओं के अभिभावकों को सहायता राशि भी वितरित की गई जिसमें गांव ढेलवाणा की किरण, दाया की विनिता, जुआं की मोनिका, लोहराह की शान्ता देवी, पन्दयाट की गुड्डी देवी तथा गांव गुण्डाह की निर्मला को 12-12 हजार रूपये तथा गांव देमाणा की नीरोज, लोहराह की शान्ता देवी, देमाणा की पूनम तथा गांव चनकोली की कम्मो देवी को 10-10 हजार रूपये की सहायता राशि के रूप में एफ डी आर देकर सम्मानित किया गया।
    जनमंच कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के शिविर में 350 तथा आयुर्वेद विभाग के स्वास्थ्य शिविर में 170 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई । इस अवसर पर 145 विभिन्न तरह के प्रमाण पत्र बनाए गए। जिनमें 20 हिमाचली प्रमाण पत्र, 10 आय प्रमाण पत्र, 20 जाति प्रमाण पत्र, 15 दिव्यांग प्रमाण पत्र, 10 कृषक प्रमाण पत्र, 20 चरित्र प्रमाण पत्र, 10 वसीयतनामा व 40 परिवार नकल भी जारी की गई।
    श्रम एवं रोजगार, कामगार विभाग द्वारा इस मौके पर 21 श्रमिकों को जिनमें लोजामानल गांव के संजय कुमार, सुरत सिंह, हुक्मीराम, गुमान सिंह, रामलाल, चमेली देवी, प्रताप सिंह, बंसी राम, वीर सिंह, लक्ष्मी देवी, लायक राम और गुन्डवी के आत्मा राम, अतर सिंह, रिनोई से सतपाल, देवथल से रमेश चंद, शिरमल से मोहन ंिसह, बुमखर से कृपा राम, उतरउ से रत्ना देवी, कांडो से सुरेश कुमार तथा शिलाई कि गीता नेगी को इंडक्शन चुल्हा भी वितरित किए गए।
    इस अवसर पर शिलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक हर्षवर्धन चौहान, अध्यक्ष सिविल सप्लाई बलदेव तोमर, उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी, पुलिस अधीक्षक सिरमौर अजय शर्मा, एसडीएम शिलाई योगेश चौहान के अतिरिक्त उपमण्डल स्तर तथा जिला स्तर के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.