शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज यहां राजभवन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की डायरी-एवं-डायरेक्ट्री जारी की।
विश्वविद्यालय के इस प्रयास की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि डायरी-एवं-डायरेक्ट्री से विश्वविद्यालय समुदाय, प्राध्यापकों, अधिकारियों, स्टाफ और छात्रों को बेहतर समन्वय बनाने में मदद मिलेगी। इसके माध्यम से आम लोगों को भी सूचना एवं दूरभाष नम्बर इत्यादि की जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफैसर सिकन्दर कुमार ने राज्यपाल को टेबल कैलेण्डर भेंट किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28