चंडीगढ़। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड,भिवानी द्वारा हरियाणा मुक्त विद्यालय की सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी की वार्षिक फ्रैश/रि-अपीयर के अलावा सी.टी.पी/अतिरिक्त विषय/आंशिक अंक सुधार/पूर्ण विषय अंक सुधार की परीक्षाएं मार्च-2020 में होंगी। बोर्ड ने इन परीक्षाओं में प्रायोगिक परीक्षाओं बारे कुछ बातें स्पष्ट की हैं।
इस बारे में जानकारी देते हुए बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि सीनियर सैकेण्डरी के भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान प्रायोगिक विषयों की मार्च-2020 में लिखित परीक्षा 70 अंकों तथा प्रायोगिक परीक्षा 30 अंकों की होगी। उन्होंने आगे बताया कि ऐसे परीक्षार्थी जो किसी भी प्रायोगिक विषय/विषयों की लिखित परीक्षा में फेल हैं तथा प्रायोगिक परीक्षा में पास हैं तो ऐसे परीक्षार्थियों को उस विषय के लिखित व प्रायोगिक दोनों भागों में परीक्षा देना अनिवार्य होगा। इसके अलावा,जो परीक्षार्थी प्रायोगिक परीक्षा के लिखित भाग में पास तथा प्रायोगिक भाग में फेल हैं उन्हें केवल प्रायोगिक भाग की ही परीक्षा देनी होगी।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Tuesday, July 21