Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»डा. राजीव बिंदल ने बताया भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियों को
    हिमाचल प्रदेश

    डा. राजीव बिंदल ने बताया भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियों को

    By Himachal VartaFebruary 13, 2020
    Facebook WhatsApp

    पांवटा साहिब। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल के पोंटा साहब पहुंचने पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भव्य अभिनंदन किया स्वागत किया । इस मौके पर सुखराम चौधरी स्थानीय विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के विरिष्ठ नेता, जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता विशेष रूप में उपस्थित रहे।
    इस मौके पर डॉ राजीव बिंदल ने बड़े स्पष्ट शब्दों में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, यह एकमात्र पार्टी है जिसमें छोटे से स्तर पर विराजमान कार्यकर्ता देश का प्रधानमंत्री बन सकता है या दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है ।
    उन्होंने कहा इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से छोटे से गांव से निकलने वाले जगत प्रकाश नड्डा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने और एक साधारण से परिवार में पैदा हुआ नरेंद्र दामोदरदास मोदी देश के प्रधानमंत्री बने और फिर हिमाचल के पिछड़े हुए इलाके से आने वाले एक सामान्य परिवार में पैदा होने वाले, किसान और मेहनत करने वाले व्यक्ति के बेटे जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
    डॉ बिंदल ने कहा कि अन्य राजनीतिक दलों में यह सब कुछ संभव नहीं है, कांग्रेस पार्टी में कोई राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेगा तो वह केवल एक ही परिवार से होना चाहिए यह अंतर है भाजपा और कांग्रेस में। उन्होंने कहा भाजपा राष्ट्र को प्रथम, पार्टी को द्वितीय और व्यक्ति यानी स्वयं को सबसे अंत में मानती है। उन्होंने कहा हम राष्ट्र का चिंतन करते हुए धारा 370 को हटाने की बात करते हैं, हम राष्ट्र का चिंतन करते हुए भारतीय संस्कृति के आराध्य देव श्री राम का मंदिर बनाने की बात करते हैं, हम देश की एकता और अखंडता के लिए काम करते हैं । श्री नरेंद्र मोदी के निरंतर प्रयासों से आसाम, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा मेघालय जैसे क्षेत्रों को जिसे कुछ शक्तियां देश से काटना चाहती थी उनकी राजनीति का पटाक्षेप करते हुए बोरोलैंड की समस्या को सदा के लिए समाप्त किया और 3 बीघा की समस्या को भी समाप्त किया।
    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा पाकिस्तान को उसके घर में घुस कर के मारा, इस प्रकार हम राष्ट्र की बात करते हैं ।
    उन्होंने कहा इसी प्रकार हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर निरंतर प्रवास करते हुए हिमाचल के संपूर्ण विकास के लिए कार्य कर रहे हैं । सामान्य व्यक्ति, सामान्य जनमानस का कल्याण होना चाहिए उस कड़ी में स्वास्थ्य बीमा योजना, गरीबों को मुफ्त गैस घर घर तक पहुंचना एंव वृद्धावस्था पेंशन जैसे अत्यंत कल्याणकारी विषय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार ने हिमाचल प्रदेश में प्रारंभ किए हैं ।
    कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए डॉक्टर बिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता यमुना की अविरल धारा के समान है और हमें निरंतर दिन रात काम करना है, मौसम आएंगे और जाएंगे पर कार्यकर्ता निरंतर संगठन की बढ़ोतरी के लिए काम करेगा, 3 साल सरकार में रहते हुए जनता की सेवा करेंगे और 3 साल के बाद दोबारा सरकार बनाकर के जनता की पुनः सेवा करेंगे और जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व वाली सरकार को 2022 में पुनः स्थापित करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता निरंतर अविरल काम करेगा जैसे यमुना निरंतर बहती है ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.