नाहन। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से प्रदेश में 7वीं आर्थिक गणना की जा रही है जिसकी अवधि अब 31 दिसम्बर, 2019 से बढ़ाकर 31 मार्च, 2020 तक कर दी गई है। यह जानकारी आज अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने दी।
उन्हाेंने बताया कि आर्थिक गणना से एकत्रित जानकारी द्वारा राज्य में उद्यमों की वास्तविक आर्थिक स्थिति जानने और लोगों के जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में आवश्यक नीतियां बनाने में सहायता मिलेगी तथा आर्थिक गणना के आधार पर अधिक रोजगार व विकासात्मक कार्यक्रम के सृजन में भी सहायता मिलेगी।
उन्हाेंने बताया कि आर्थिक गतिविधियों से संबंधित जानकारी कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा नियुक्त किए गए एनुमरेटर एवं सुपरवाइजर द्वारा डोर डू डोर सर्वें के माध्यम से मोबाइल ऐप द्वारा एकत्रित की जाएगी। जिनके पास पहचान पत्र उपलब्ध होेंगे तथा इनके पहचान पत्र पर ‘इकनोमिक सेंनसैस’ सीएससी ई-गवरनेंस सर्विसीर्स इंडिया लिमिटेड लिखा होगा।
उन्होंने सभी जिला वासियों से अपील कि है कि वह आर्थिक गणना कर रहे व्यक्ति का पहचान पत्र की पुष्टि करने के बाद उनका आर्थिक गणना में सहयोग करें तथा इस गणना से संबंधित जानकारी के लिए कॉमन सर्विस सेंटर जिला प्रबंधक आशुतोष सिंह जिनका मोबाइल नम्बर 8894921854 व विकास कश्यप मोबाईल नम्बर 9418227017 से संपर्क स्थापित कर सकते है।
उन्होंने बताया कि नागरिकों के प्रश्नों के समाधान हेतु एक समर्पित सहायता केन्द्र स्थापित किया गया है जिससे टोल फ्री नम्बर 1800-3000-3468 पर भी जानकारी प्राप्त कि जा सकती है। इस आर्थिक गणना के आयोजन के विभिन्न पहलुओं पर सूचना के प्रसार को सुगम बनाने के लिए सांख्यिकी एवं कार्यान्वयन मंत्रलाय की वेबसाइट पर वेब पेज (एचटीटीपीः//एमओएसपीआई.एनआइसी.इन/7टीएच इकनोमिक-सेंनसेस) बनाया गया है।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28