डॉ. बिंदल ने ग्राम पंचायत सुरला में किए सडको व स्कूल स्टेडियम के उद्घाटन व शिलान्यास
नाहन। नाहन विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश की अग्रणी विधानसभाओं में शामिल करने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जा रहे है।
यह विचार नाहन विधानसभा के विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिंदल ने आज ग्राम पंचायत सुरला में लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 16 किलोमीटर लम्बी नाहन-सुरला सड़क के नवीनीकरण के कार्य का शिलान्यास के दौरान जनसभा को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए।
इस अवसर पर उन्होंने 30 लाख रुपये की लागत से उपरला सुरला कटाना-चौरियों सडक के प्रथम चरण तथा 25 लाख रूपये की लागत से बने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुरला के स्टेडियम का उद्घाटन कर लोगों समर्पित किया। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही सरकार द्वारा 5 किलोमीटर लम्बी कनोटी जंशन-उपर सुरला कटाना सड़क के पुर्ण नवीनीकरण के लिए 17 लाख रूपये मजूंरी दे दी गई है जिसका कार्य शीघ्र ही शुरू किया जाएगा।
इस अवसर पर उन्होंने इस क्षेत्र के विकास के लिए लगभग 15 करोड रूपये की राशि स्वीकृत करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद किया और कहा कि वर्तमान सरकार का प्रयास है कि हिमाचल प्रदेश सड़क, पानी व शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को मुहैया करने वाले श्रेष्ठ राज्यों मंे पहचान बना रहा है और इस पहचान को बरकरार रखने के लिए विकास के कार्य लगातार जारी रहेगे।
डॉ0 बिंदल ने कहा कि कौलावालाभूड से लवासा चौकी सड़क के नवीनीकरण का कार्य प्रगति पर है जिस पर 8 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे है तथा 8 करोड़ 25 लाख की लागत से बनने वाले मझाडा के पुल का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त 8 करोड़ 5 लाख रूपये की लागत से बनने वाले नीमवाली के पुल को शीघ्र पूरा कर लोगों को समर्पित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सुरला में नई पीएचसी के भवन का निर्माण कार्य मार्च, 2020 में आरंभ कर दिया जाएगा जिस पर 93 लाख रूपये व्यय किए जाएंगे।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, मण्डल अघ्यक्ष प्रताप ठाकुर, जिला भाजपा सचिव प्रित मोहन शर्मा, अधीक्षण अभियन्ता लोक निर्माण महेश सिंगल, अधिशाषी अभियन्ता बीके अग्रवाल, प्रधान ग्राम पंचायत सुरला चंचंल शर्मा, उप प्रधान राजेश चौहान के अतिरिक्त गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Breakng
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
- चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
- सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
Thursday, June 18