शिमला। जनगणना निदेशक ऑपरेशन एवं सिटिजन, हिमाचल प्रदेश डाॅ. सुशील काप्टा ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में जनगणना-2021 के लिए की जा रही तैयारियाें के बारे में राज्यपाल को जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि जनगणना का कार्य दो चरणों में किया जाएगा। उन्होंने राज्यपाल को जनगणना कार्य पूरा करने के लिए विभाग द्वारा राज्य सरकार के सहयोग से उठाए जा रहे पग के बारे में भी अवगत करवाया।
राज्यपाल ने प्रदेश के लोगों का आह्वान किया है कि जनगणना कार्य से जुड़े कर्मियों को सहयोग दें और वांछित सूचना प्रदान करें, ताकि इस सूचना को समुचित प्रकार से संकलित किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह सूचना सरकार को लोगों के कल्याण के लिए नीतियां तैयार करने में बहुत उपयोगी साबित होती है।
जनगणना विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Breakng
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
- चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
- सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
Thursday, June 18
