मोबाइल लोक अदालत में 35 केस का किया निपटारा
नाहन। रेणुका विधानसभा क्षेत्र के विश्राम गृह ददाहु में गत सायं मोबाइल लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी सिरमौर प्रताप सिंह ठाकुर ने अध्यक्षता करते हुए वादी व प्रतिवादी को सुनते हुए 35 केस का मौके पर निपटारा किया।
उन्होंने बताया कि मोबाइल लोक अदालत के माध्यम से न्यायालय ग्रामीणों के बीच पहुंचकर दोनाें पक्षों को समझाकर मामले का निराकरण आपसी राजीनामे के आधार पर करता है जिससे अदालत का समय जाया होने से तो बचता है।
उन्होंने बताया कि इस मोबाइल लोक अदालत की सुनवाई में 27 केस वाहन एवं खनन संबंधी आए जिसमें सभी 27 केस का मौके पर निपटारा किया गया। इसके अतिरिक्त 6 रिकवरी सहित 2 प्री लिटिगेशन केस की सुनवाई भी मौके पर की गई।
Breakng
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
- चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
- सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
Thursday, June 18
