Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जनमंच में परोसे गए खाने की करवाई गई लैबोरेट्री जांच -डॉ0 परूथी
    हिमाचल प्रदेश

    जनमंच में परोसे गए खाने की करवाई गई लैबोरेट्री जांच -डॉ0 परूथी

    By Himachal VartaFebruary 18, 2020
    Facebook WhatsApp

    जनमंच समापन उपरांत आई 47 शिकायतों को ऑनलाइन किया गया है दर्ज
    नाहन। उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने अम्बोया के टिम्बी में 12 फरवरी को आयोजित हुए जनमंच में सभी शिकायतें न सुने जाने तथा खराब खाना परोसे जाने की आई खबर का खण्डन करते हुए बताया कि दोनो विषय की गहनता से जांच उपरान्त यह सामने आया है कि उस दिन जनमंच में सभी प्राप्त शिकायतें सुनी गई थी तथा परोसे गए खाने की लैबोरेट्री जांच उपरान्त यह पाया गया कि खाना किसी भी प्रकार से खराब नही था।
    उन्होंने बताया कि जनमंच से पूर्व आयोजित गतिविधियों के दौरान 17 शिकायतें प्राप्त हुई थी जिनकी सुनवाई जनमंच में हुई थी। इसी प्रकार जनमंच वाले दिन सात और शिकायतें मौके पर दर्ज की गई और उन शिकायतों पर चर्चा भी कि गई थी। जनमंच के समापन के उपरांत कुल 47 शिकायतें और प्राप्त हुई थी जिन्हे बाद में ऑनलाइन दर्ज किया गया है।
    डॉ0परूथी ने बताया कि जनमंच में सात प्रकार के व्यजन बनाए गए थे तथा खाने की गुणवता संबंधी शिकायत आने पर जिला प्रशासन द्वारा उसी वक्त खाने की सप्लाई को रोक दिया गया तथा खाने के सैंपल कम्पोजिट टैस्टींग लैबोरेट्री कण्डाघाट भेजे गए। फुड सेफ्टी एण्ड स्टैण्डर्ड एक्ट-2006 के प्रावधानों के अनुरूप जांच रिपोर्ट में पाया गया कि राजमाह दाल को ज्यादा देर भीगोने से उसमें लैक्टीक ऐसिड की मात्रा अधिक हो गई जिस कारण दाल में बदबु आ गई थी। दाल में लैक्टोबेसीलस बैक्टीरिया द्वारा लैक्टीक ऐसिड उत्पन्न हुआ जोकि दही में भी पाया जाता है इसी वजह से राजमाह दाल के स्वाद में बदलाव आया और उससे गन्ध आने लगी।
    उन्होंने बताया कि जांच के उपरान्त यह भी पाया गया कि उस दौरान शिलाई क्षेत्र के अस्पताल में डायरिया, आंत्रशोध व फूड पॉयजनिंग का कोई भी मामला सामने नही आया, जिससे यह साबित होता है कि खाना खाने योग्य था तथा खाने से किसी को भी कोई नुक्सान नही हुआ है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.