Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • संगड़ाह कॉलेज की करोड़ों की इमारत भूस्खलन और खुदाई से खतरे में
    • चोरी की 2 बाइकों के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
    • शिलाई के लोजा स्कूल में बरसात के बीच छत टपकने से शिक्षा बाधित, ‌
    • ढांग रूहाना गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में 11वीं-12वीं कक्षाओं के लिए पिछले तीन वर्षों से कोई स्थायी शिक्षक नहीं है।
    • उपायुक्त ने शिलांजी पंचायत के वार्ड सदस्य को अयोग्य करार देते हुए निष्कासित कर रिक्त घोषित किया पद
    • पांवटा साहिब में चोरी के दो आरोपियों को सजा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 5
    Himachal Varta
    Home»हरियाणा»हरियाणा सरकार के कर्मचारियों से चंडीगढ़ स्थित सैक्टर-39बी में हरियाणा सरकार के आवास के लिए मांगे आवेदन
    हरियाणा

    हरियाणा सरकार के कर्मचारियों से चंडीगढ़ स्थित सैक्टर-39बी में हरियाणा सरकार के आवास के लिए मांगे आवेदन

    By Himachal VartaFebruary 19, 2020
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़। हरियाणा सरकार के कर्मचारियों से चंडीगढ़ स्थित सैक्टर-39बी में हरियाणा सरकार के आवास टाइप-3, टाइप-1 और टाइप-4 के आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सभी पात्र कर्मचारियों के आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि आगामी 10 मार्च, 2020 है।
    इस संबंध में जानकारी देते हुए आवास आवंटन समिति, हरियाणा, चंडीगढ़ के प्रवक्ता ने बताया कि इस बारे में मुख्य सचिव, चंडीगढ़ और पंचकूला स्थित सभी विभागाध्यक्ष, हरियाणा सिविल सचिवालय के प्रशासनिक अधिकारी, चंडीगढ़ सैक्टर-17 स्थित नव सचिवालय के अवर सचिव (राजस्व), पंचकूला के उपायुक्त, पंचकूला के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, हरियाणा लोक निर्माण विभाग, चंडीगढ़ सर्कल के अधीक्षक अभियंता और पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ के रजिस्ट्रार को पत्र लिखा गया है।
    उन्होंने बताया कि पत्र के अनुसार पात्र कर्मचारी से तात्पर्य है कि हरियाणा सरकार के चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में नियमित आधार पर कर्मी होना चाहिए और इस आवंटन के लिए समय-समय पर जारी दिशानिर्देशों के अनुसार पंचकूला और सैक्टर-39बी में स्थित हरियाणा सरकार के आवास के आवंटन के लिए पंचकूला और चंडीगढ़ में स्थित बोर्ड, निगमों और स्वायत्त संस्थाओं में प्रतिनियुक्ति पर गए हुए कर्मी भी पात्र होंगे।
    उन्होंने बताया कि यूटी प्रशासन द्वारा चंडीगढ़ में यदि हरियाणा सरकार के कर्मियों को पहले से ही सरकारी आवास आवंटित किया गया है तो वे चंडीगढ़ और पंचकूला में हरियाणा सरकार के सरकारी आवास के लिए पात्र नहीं होंगे। बोर्ड, निगमों और स्वायत्त संस्थाओं के कर्मचारी इन आवासों के आवंटन के लिए पात्र भी नहीं होंगे।
    उन्होंने बताया कि टाइप-1 और टाइप-4 के आवास के लिए पात्र कर्मचारी का आवेदन संबंधित विभागाध्यक्ष या संवितरण एवं आहारण अधिकारी द्वारा 1 जनवरी, 2020 तक वेतन सत्यापित होना चाहिए और उसका मूल वेतन की रेंज 35400 रुपये तक हो। इसी प्रकार, टाइप-4 के आवास के लिए पात्र कर्मचारी का आवेदन संबंधित विभागाध्यक्ष या संवितरण एवं आहारण अधिकारी द्वारा 1 जनवरी, 2020 तक वेतन सत्यापित होना चाहिए और उसका मूल वेतन की रेंज 44901 रुपये से 56100 रुपये तक हो।
    प्रवक्ता ने बताया कि ऐसे सभी पात्र कर्मचारी haryanapwd.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन फार्म डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन फार्म सचिव, आवास आवंटन समिति, हरियाणा, निर्माण सदन, प्लाट नम्बर-1, सैक्टर-33ए, चंडीगढ़ कार्यालय में प्रात: 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच जमा करवा सकते हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • संगड़ाह कॉलेज की करोड़ों की इमारत भूस्खलन और खुदाई से खतरे में
    • चोरी की 2 बाइकों के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
    • शिलाई के लोजा स्कूल में बरसात के बीच छत टपकने से शिक्षा बाधित, ‌
    • ढांग रूहाना गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में 11वीं-12वीं कक्षाओं के लिए पिछले तीन वर्षों से कोई स्थायी शिक्षक नहीं है।
    • उपायुक्त ने शिलांजी पंचायत के वार्ड सदस्य को अयोग्य करार देते हुए निष्कासित कर रिक्त घोषित किया पद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.