चंडीगढ़। अखिल भारतीय सिविल सेवा एथलेटिक्स (पुरुष एवं महिला वैटरन सहित) प्रतियोगिता-2020 के लिए हरियाणा के खेल विभाग द्वारा आगामी 2 मार्च को ट्रॉयल लिए जाएंगे।
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि अखिल भारतीय सिविल सेवा एथलेटिक्स के लिए आगामी 2 मार्च को प्रात: 11 बजे ताऊ देवीलाल खेल परिसर सैक्टर-3, पंचकूला में हरियाणा की टीम के लिए ट्रॉयल लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस चयन स्पर्धा के लिए जो भी अधिकारी व कर्मचारी ट्रॅायल देने जाएंगे, उन्हें टीए व डीए उनके संबंधित विभाग द्वारा ही दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय सेवा प्रतियोगिता में बोर्ड, कार्पोरेशन, पुलिस विभाग, बिजली बोर्ड, एसएसआईडीसी के अधिकारी, कर्मचारी भाग नहीं ले सकते। उन्होंने बताया कि जो भी अधिकारी, कर्मचारी ट्रॉयल देना चाहते हैं वे विभाग का प्रमाण-पत्र अवश्य लाना होगा।
Breakng
- राष्ट्र रक्षा के लिए कालिस्थान मंदिर में डा बिंदल द्वारा यज्ञ का आयोजन
- आतंक के खिलाफ लंबी लड़ाई, एकता ही बड़ा हथियार: मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक
- आदर्श अस्पताल संगड़ाह पर करोड़ों खर्च के बाद भी डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा
- केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि खाद्यान्न संकट जैसी कोई स्थिति नहीं : उपायुक्त
- मातृ दिवस पर करियर अकादमी स्कूल में आयोजित हुए कार्यक्रम
- चरस तस्कर को दस साल का कठोर कारावास व एक लाख रुपए जुर्माना की सजा
Sunday, May 11