Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»आर्थिक अभाव के कारण कोई व्यक्ति न्याय लेने से वंचित ना हो-बसन्त वर्मा
    हिमाचल प्रदेश

    आर्थिक अभाव के कारण कोई व्यक्ति न्याय लेने से वंचित ना हो-बसन्त वर्मा

    By Himachal VartaFebruary 20, 2020
    Facebook WhatsApp
    प्राधिकरण का उद्देष्य सभी वर्गो को निःषुल्क कानूनी सहायता प्रदान करना
    नाहन। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा हर जिला में एक न्यायिक अधिकारी नियुक्त किया जाता है जो लोगों को निःशुल्क कानून संबंधी सहायता प्रदान करता है ताकि आर्थिक अभाव के कारण कोई व्यक्ति न्याय से वंचित न रह सके।
    यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नाहन श्री बसन्त वर्मा ने विधिक साक्षरता शिविर के आयोजन में पच्छाद विकास खंड की ग्राम पंचायत डिलमन में दी।
    इस अवसर पर उन्होने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य उददेश्य जरूरतमंद लोगों को कानूनी सलाह व मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से सक्षम न होने की वजह से बहुत से लोग आज भी अपने अधिकारों हेतु न्यायालय तक नही पहूंच पाते है जिस कारण वह न्याय से वंचित रह जाते है जिसके माध्यनजर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर द्वारा इस तरह के विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन कर उन सभी जरुरतमंद लोगों, महिलाआंे, बच्चों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछडा वर्गों तथा गरीब परिवारों व सामान्य वर्ग के लोगांे को जिनकी वार्षिक आय तीन लाख से कम हो ंसादे कागज पर विधिक साक्षरता प्राधिकरण को आवेदन कर निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते है।
    उन्होने बताया कि इसके  अतिरिक्त वरिष्ठ नागरिक जिन की आयु 60 वर्ष से अधिक हो तथा सभी वर्गो के ऐसे महिला व पुरूष जिनकी सालाना आय 3 लाख से कम हो या वह एचआईवी या एड्स से पीड़ित हो ऐसे सभी व्यक्ति भी ंसादे कागज पर विधिक साक्षरता प्राधिकरण को आवेदन कर निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते  है।
    इससे पूर्व अधिवक्ता अनु ने घरेलू हिंसा,भरण-पोषण कानून सम्बन्धित तथा अधिवक्ता सुमन ने खाली चैक व लेन-देन एवं जीरो एफआइआर के बारे में लोगों को जागरूक किया। इसके अतिािक्त नायब तहसीलदार पच्छाद एलआर कश्यप ने राजस्व संबंधी, जानकारी देते हुए निशानदेही, तक्सीम तथा तहसील में बनने वाले विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों संबंधी जानकारी दी तथा बाल विकास अधिकारी सुनील शर्मा ने विभाग द्वारा पंचायतों के माध्यम से चलाई जा रही  विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी।
    इस शिविर में ग्राम पंचायत डिलमन के  प्रधान पुनम ठाकुर, उप प्रधान देवराज के अतिरिक्त पुलिस विभाग के सुभाष रघुवंशी सहित संबंधित ग्रामवासी भी उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.