Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र के सराहा में नागरिक अभिनंदन समारोह
    हिमाचल प्रदेश

    पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र के सराहा में नागरिक अभिनंदन समारोह

    By Himachal VartaFebruary 20, 2020
    Facebook WhatsApp
    शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल का पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र के सराहा में नागरिक अभिनंदन समारोह में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर, ज़िला अध्यक्ष विनय गुप्ता, चेयरमैन बलदेव भंडारी, बलदेव तोमर, विधायक रीना कश्यप एवं पांचो मंडलो के अध्यक्ष उपस्थित रहे।
    उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है हमारे कार्यकर्ता निरंतर कार्य करते हुए पार्टी को आगे लेजाने में सक्षम है और वह इसी कार्य में जुटे हुए है। उन्होंने कहा तभी हमारी पार्टी से एक सामान्य परिवार से निकलकर नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने, एक सामान्य परिवार का भाजपा कार्यकर्ता जयराम ठाकुर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने, एक सामान्य परिवार से निकलकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बने और एक सामान्य कार्यकर्ता के नाते कार्य करने वाले डॉ राजीव बिंदल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने।
    उन्होंने कहा की यही कार्यकर्ता हमारी ताकत और पूंजी है। डॉ बिंदल ने कहा हमारे कार्यकर्ता अपना बूथ-सबसे मजबूत, इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कार्य कर रहे है। जहां तक हमारी सरकार का सवाल है मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर निरंतर प्रवास कर रहे हैं , 68 विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास करते हुए विकास के अनेकों कार्य करते हुए हिमाचल को आगे बढ़ाने में लगे हैं ।
    कांग्रेस को उनकी वास्विकता बताते हुए डॉ बिंदल ने कहा की 15वें वित्त आयोग में 2020-21 के लिए 19309 करोड रुपए से अधिक की वित्तीय सहायता 15वें वित्त आयोग के माध्यम से प्राप्त हुई है , जो कि एक बहुत महत्वपूर्ण निर्णय है । उन्होंने कहा 13वें वित्त आयोग के समय केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी और हिमाचल प्रदेश को प्रतिवर्ष 4338 करोड रुपए की औसत सहायता प्राप्त हुई जबकि यह राशि नरेंद्र भाई मोदी की सरकार आते ही 14वें वित्त आयोग में 14407 करोड रुपए प्रतिवर्ष हो गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी की सरकार में जो 15वां वित्त आयोग आया उसमें यह राशि बढ़कर 19309 करोड रूपया हो गई।
    उन्होंने कहा कांग्रेस के नेताओं को अपनी अंतरात्मा में झांक कर देखना चाहिए कि उनकी केंद्र की सरकार ने हिमाचल प्रदेश के साथ इतना बड़ा अन्याय क्यों किया ,धोखा क्यों किया, हिमाचल की जनता इस बात को कभी भूल नहीं सकती, कभी कांग्रेस को माफ नहीं कर सकती।
    उन्होंने कहा ये सब नुकसान हिमाचल की जनता के विकास कार्यों का करने के बाद भी कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता लगातार भ्रम फैलाने के लिए अलग-अलग प्रकार की बयानबाजी करके जनता को भ्रमित नहीं कर सकते। जनता सब जानती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी की सरकार ने जयराम ठाकुर सरकार को 19309 करोड़ रुपए की वार्षिक वित्तीय सहायता 15वें वित्त आयोग के पहले वर्ष 2020-21 के लिए केंद्र सरकार को अपनी सिफारिश प्रेषित की है, इस राशि में विशेष रूप से ग्रामीण विकास, शहरी विकास एवं पंचायती राज संस्थाओं की दृष्टि से धनराशि के अंदर बड़ी मात्रा में जो बढ़ोतरी हुई है उसके लिए हम जयराम ठाकुर को बधाई देते हैं और देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का बहुत धन्यवाद करते हैं ।
    उन्होंने कहा जिन्होंने (कांग्रेस) हिमाचल के साथ अन्यायपूर्ण रवैया अपनाते हुए हमारी इन राशियों को घटाया वह चिंतनीय है और उन्हें इस बारे में उन्हें अंतर अवलोकन अवश्य करना चाहिए , उन्होंने हिमाचल का इतना बड़ा नुकसान जो किया है वो क्यों किया और हमारे प्रदेश की पैरवी आज से पहले कांग्रेस नेताओ ने दिल्ली में अच्छे से क्यों नहीं की ।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.