Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»डाॅ. सैजल ने जाबली में बनने वाले संयुक्त कार्यालय भवन निर्माण प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए
    हिमाचल प्रदेश

    डाॅ. सैजल ने जाबली में बनने वाले संयुक्त कार्यालय भवन निर्माण प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए

    By Himachal VartaFebruary 20, 2020
    Facebook WhatsApp
    शिमला। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. राजीव सैजल की अध्यक्षता में आज यहां जिला सोलन की ग्राम पंचायत जाबली में बनने वाले संयुक्त कार्यालय भवन निर्माण के लिए विभिन्न विभागाध्यक्षों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
    डा. राजीव सैजल ने बैठक में उपस्थित सभी विभागाध्यक्षों को भवन निर्माण के संबंध में सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार प्रयास कर रही है कि लोगों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकें और अपने कार्य करवाने के लिए लोगों को इधर-उधर न जाना पड़े, जिससे उनके समय व धन की बचत होगी।
    उन्होंने कहा कि इस संयुक्त भवन के लिए लगभग 15 बीघा भूमि चयनित करके उसे ग्रामीण विकास विभाग के नाम हस्तांतरित भी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस भवन के निर्माण पर लगभग एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाएगी। इसके बनने से कृषि, पशुपालन, पंचायत, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आईपीएच, विद्युत तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहित अन्य कार्यालय इस संयुक्त भवन में स्थापित होंगे।
    मंत्री ने विभिन्न विभागों को निर्देश दिए कि भवन निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए ताकि अतिशीघ्र इस भवन का निर्माण किया जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि 28 फरवरी, 2020 को सभी विभागाध्यक्ष चयनित भूमि का संयुक्त निरीक्षण कर इस प्रक्रिया को पूरा करें।
    इस अवसर पर निदेशक महिला बाल विकास कृतिका कुल्हरी, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन विवेक चन्देल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.