Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हरियाणा»हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में सुशिक्षित व सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए अगले पाँच वर्षों के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वावलम्बन पर जोर दिया जाएगा
    हरियाणा

    हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में सुशिक्षित व सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए अगले पाँच वर्षों के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वावलम्बन पर जोर दिया जाएगा

    By Himachal VartaFebruary 21, 2020
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में सुशिक्षित व सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए अगले पाँच वर्षों के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वावलम्बन पर जोर दिया जाएगा।
    मुख्यमंत्री आज महाशिवरात्रि के अवसर पर करनाल शहर के विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की और मां भारती के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किये।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने लर्निंग एनहांसमेंट प्रोग्राम के तहत मासिक टेस्ट व सक्षम कक्षाएं शुरू करके शिक्षा के स्तर को बढ़ाया है। बीते पांच सालों में स्कूलों के वार्षिक परिणामों में 10 प्रतिशत का सुधार हुआ है और भविष्य में भी इस तरह के प्रयास जारी रहेंगे।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बनाए गए हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत लड़कियों की शिक्षा पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। 2 किलो मीटर से अधिक दूरी के विद्यालयों में लड़कियों के लिए परिवहन व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि आज विज्ञान के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी का युग है। इस पर भी सरकार का ध्यान केन्द्रित है और नए बजट में इसे लेकर कुछ नये प्रावधान भी किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में जो बजट पेश किया जाएगा, वह संतुलित होगा। इसके लिए पहली बार प्रदेश के जनप्रतिनिधियों से सुझाव व परामर्श लिया गया है ताकि क्षेत्रवार विकास के लिए खर्चे व आमदनी को बढ़ाया जा सके।
    उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 को सुशासन संकल्प वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। इसमें गरीब व्यक्ति के उत्थान पर ज्यादा फोकस रहेगा। 1 लाख 80 हजार से कम आय वाले व्यक्ति को सरकार की ओर से विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ दिया जा रहा है।
    विवेकानंद विद्यालय का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने आज के दिन को अच्छा संयोग बताया और कहा कि आज समय, स्थान और अवसर तीनों का संगम है। समय शिवरात्रि, स्थान दानवीर कर्ण की नगरी और विद्यालय के कार्यक्रम को अवसर बताया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में प्राय: शिक्षा दी जाती है, लेकिन इस विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को संस्कार भी दिये जाते है। इसके लिए उन्होंने विद्यालय प्रबंधक समिति को बधाई दी और कहा कि अब हरियाणा में सरकारी व निजी स्कूलों में विद्यार्थियों को शिक्षित करने के साथ-साथ संस्कारवान भी बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने विद्यालय में कम्प्यूटर लैब और सोलर सिस्टम की व्यवस्था के लिए अपने ऐच्छिक कोष से 21 लाख रूपये और सांसद कोष से 11 लाख रूपये देने की घोषणा की। उन्होंने विद्यालय के खेल व पढ़ाई में श्रेष्ठ रहे मेधावी छात्रों को पुरस्कार वितरित किये।
    करनाल के सांसद श्री संजय भाटिया ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अभी तो शुरूआत है, करनाल की जनता की जो भी अपेक्षाएं है, वे सभी पूरी करेंगे। सांसद ने मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि वे पहली बार बजट पेश करेंगे, जो समावेशी होगा। सांसदों को भी उनके निर्वाचन क्षेत्र में विकास के लिए 10-10 करोड़ रूपये की राशि दी जाएगी।
    कार्यक्रम में विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने भावपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। नीलोखेड़ी के विधायक धर्मपाल गोंदर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव एवं पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.