8 मार्च को मुख्यमंत्री के सिरमौर के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर आयोजित की गई बैठक
नाहन। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ राजीव बिंदल ने गत दिवस सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य तथा लोक निर्माण विभागों के साथ आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर के 8 मार्च को सिरमौर के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर कई विकासात्मक कार्यों को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में जिला अटार्नी, विजिलेंस विभाग के कार्यालय भवन, इंडोर स्टेडियम, गिरी पेयजल योजना तथा जल जीवन मिशन से सम्बंधित विकासात्मक कार्यों की समीक्षा की गई।
डॉ राजीव बिंदल ने अधिकारियों को जिला में चल रहे विकासात्मक कार्यों को गति देने के निर्देश दिए।
बैठक में एस डी एम विवेक शर्मा, अधीक्षण अभियंता सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग, जी एस चैहान, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग महेश सिंगल, तहसीलदार नारायण सिंह व अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
Breakng
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
- चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
- सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
Thursday, June 18
