Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»पंजाब»पंजाब सरकार द्वारा पंजाबी भाषा कमीशन को बहाल किया जायेगा-कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी
    पंजाब

    पंजाब सरकार द्वारा पंजाबी भाषा कमीशन को बहाल किया जायेगा-कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी

    By Himachal VartaFebruary 21, 2020
    Facebook WhatsApp

    कहा! पंजाबी बोलने पर जुर्माने करने वाले स्कूलों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा
    लुधियाना में राज्य स्तरीय ‘मातृभाषा दिवस’ के दौरान प्रमुख शख्सियतों का सम्मान
    चंडीगढ़/लुधियाना। पंजाब के तकनीकी शिक्षा, औद्योगिक प्रशिक्षण, रोजग़ार सृजन, पर्यटन और सांस्कृतिक मामले संबंधी विभागों के कैबिनेट मंत्री स. चरनजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि पंजाब सरकार मातृभाषा पंजाबी को बनता मान-सम्मान दिलाने के लिए पंजाबी भाषा कमीशन को बहाल करेगी। इस समागम में पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा और ओद्योगिक प्रशिक्षण बोर्ड के चेयरमैन श्री महेन्दर सिंह के.पी. विशेष मेहमान के तौर पर शामिल हुए।
    आज स्थानीय गुरू नानक भवन में ‘मातृभाषा दिवस’ सम्बन्धी आयोजित राज्य स्तरीय समागम को संबोधन करते हुए स. चन्नी ने कहा कि ‘‘मातृभाषा वह भाषा होती है, जो दिलों पर राज करती है। जिसमें बोलकर कोई अपने मन के भाव बढिय़ा तरीके से प्रकट कर सकता है।’’ उन्होंने कहा कि पंजाबी विश्व की 10वीं सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। जो भी स्कूल पंजाबी बोलने पर विद्यार्थियों को जुर्माने आदि लगाएगा उसके साथ पंजाब सरकार द्वारा बड़ी सख्ती के साथ निपटा जायेगा। प्रशासकीय कार्यों में भी पंजाबी भाषा के प्रयोग को उत्साहित किया जा रहा है।
    स. चन्नी ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा तारीख़ 14 से 21 फरवरी तक ‘‘पंजाबी भाषा और सभ्याचार उत्सव’’ के शीर्षक अधीन हफ़्ता भर चलने वाले समागम राज्य के अलग-अलग हिस्सों में करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में पंजाबी भाषा के प्रचार और प्रसार के लिए वचनबद्ध है। इसी कारण इस दिशा में कई प्रयास भी किये जा रहे हैं।
    आज के समागम के दौरान 13 प्रमुख शख्सियतों श्री खुशदेव सिंह गिल (भंगड़ा), श्री हरदीप (लोक गायक), श्री भुपिन्दर बब्बल (लोक गायक), श्रीमती डोली मल्कीयत (गिद्दा), श्री करमजीत सिंह खरड़ (अलगोज़ा वादक), श्रीमती सरबजीत कौर मांगट (गिद्दा), श्री तेजवंत किट्टू (संगीत निदेशक), श्री बलकार सिंह (भंगड़ा), श्री सुरिन्दर सिंह (भंगड़ा), श्रीमती प्रभशरन कौर (गिद्दा), श्री देव राज (ढोलक वादक) और श्री माली राम (ढोलक वादक) का विशेष सम्मान किया गया।
    समागम के दौरान पंजाबी के मशहूर लोक गायक सतिन्दर सरताज ने अपनी संगीतमय प्रस्तुतीकरण से उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और पंजाबी भाषा को प्यार करने संबंधी कहा। बहु-तकनीकी और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं की कई टीमों द्वारा गिद्दा, भंगड़ा आदि का प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर अन्यों के अलावा चेयरमैन श्री के.के. बावा, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन श्री रमन बालासुब्रामनियम, कार्यकारी डिप्टी कमिश्नर श्री इकबाल सिंह संधू, श्री एम.एस. जग्गी आई.ए.एस., श्री करनेश शर्मा आई.ए.एस. और अन्य उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.