Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए सबका सहयोग आवश्यकः सुरेश भारद्वाज
    हिमाचल प्रदेश

    भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए सबका सहयोग आवश्यकः सुरेश भारद्वाज

    By Himachal VartaFebruary 23, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन के कोलर में बनेगा अटल आदर्श विद्या निकेतन स्कूल
      नाहन। भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए सबका सहयोग आवश्यक है यह विचार शिक्षा, कानून और संसदीय मामले मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज नाहन के नगर परिषद हॉल में परशुराम ब्राहमण विकास संघ सिरमौर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यअथिति शिरकत करते हुए व्यक्त किए। उन्होने कहा कि व्यक्ति को जन्म से नही कर्म से ब्राहा्रण बनना होगा तभी भारत विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर होगा।
    उन्होने कहा कि ब्राहमणें ने कंठस्थ कर हमारे देश की अध्यात्म, योग और संस्कृति को संजोय रखा है। ब्राहमण समाज ने हमारे देश के अध्यात्म व संस्कृति को जीवित रखने मे अहम भूमिका निभाई है लेकिन आज के परिवेश मंे ब्राहमण को मात्र कर्मकाण्ड का काम करने वाले तक ही सीमित समझा जाता है। हम सबको इस सोच से आगे निकल कर एक बार फिर से सम्पूर्ण समाज का मार्गदर्शन करने के लिए एकजुट होना होगा। उन्होने कहा कि आज के दौर में ज्ञान तभी दिया जा सकता है जब ज्ञान प्राप्त किया हो और ज्ञान को प्राप्त करने के लिए पहले स्वंय को ज्ञानी बनना पडेगा।
    उन्होने कहा कि पहले समाज में कुछ कुरीतियों की वजह से कुछ जातियां पिछड गई थी इन पिछडी जातियो को समाज में सम्मान दिलाने के लिए भी ब्राहमण समाज को आगे आना पडेगा।
    इस मौके पर उन्होेने कहा कि संस्कृत को हिमाचल की दूसरी राजभाषा बनाने में वर्तमान सरकार का ही प्रयास है और जल्द ही हिमाचल में एक संस्कृत विश्व विद्यालय का निर्माण किया जाएगा। उन्होने कहा कि नाहन में मियां का मन्दिर जो जर्जर हालात में है उसका जीर्णादार शीघ्र ही किया जाएगा।
    इससे पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व स्थानीय विधायक डा0 राजीव बिंदल ने कहा कि वर्तमान सरकार का लक्ष्य सम्पूर्ण विकास है जिसके लिए प्रदेश सरकार बिजली, पानी, शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र मंे भरपूर प्रयास कर रही है। उन्होने कहा कि आज डा. वाई.एस. परमार मेडीकल कॉलेज नाहन में 70 से अधिक डॉक्टर कार्यरत है जिसका फायदा जिला सिरमौर के सभी निवासियों को मिल रहा है।
    उन्होने कहा कि जल्द ही नाहन विधानसभा क्षेत्र के कोलर में अटल आदर्श विद्या निकेतन स्कूल का निर्माण किया जाएगा जो कि वर्तमान सरकार का एक अनूठा प्रयास है इस स्कूल में प्रवेश के लिए परिक्षा ली जाएगी तथा उर्तीण छात्रों को ही इस बेहतर स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिलेगा।
    इससे पूर्व इस कार्यक्रम के आयोजक रोनकी राम शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत बनकला तपेन्द्र शर्मा, रेणुका भाजपा अध्यक्ष सुनील शर्मा, बीडीसी उपाध्यक्ष कृष्णकांत शर्मा, प्रधान ब्राह्मण समाज कपिल शर्मा, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य प्रतिभा कौशिक, सचिव जिला भाजपा प्रीतमोहन शर्मा, समाजसेवी नित्यानंद सेवल,, पूर्व अध्यक्ष ब्राहा्रण विकास संघ नरदेव शर्मा, अध्यक्ष मार्केटिगं कमेटी रामेश्वर शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए ब्राहमण समाज के उत्थान और एकता के लिए कार्य करने का आवाह्न किया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.