Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मीडिया चैनल ग्रामीण अर्थव्यवस्था के परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैंः राज्यपाल
    हिमाचल प्रदेश

    मीडिया चैनल ग्रामीण अर्थव्यवस्था के परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैंः राज्यपाल

    By Himachal VartaFebruary 24, 2020
    Facebook WhatsApp
    शिमला। हिमाचल सरकार के दो साल पूरे होने पर आयोजित लाइव इवेंट के उद्घाटन सत्र का शुभारम्भ करते हुए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि संचार को विकास का आधार माना जाता है और हम प्रौद्योगिकी का पूर्ण उपयोग करके विकास को नई ऊंचाइयां दे सकते हैं।
    उन्होंने कहा कि मीडिया चैनल ग्रामीण अर्थव्यवस्था के परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्होंने उनसे आग्रह किया कि ऐसे कार्यक्रमों को भी सकारात्मक सोच के साथ दिखाया जाए, जिससे किसानों, युवाओं और समाज को सामान्य रूप से लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी सरकारों ने जन-कल्याणकारी कार्य किए, लेकिन कई बार लोगों को इन कार्यक्रमों और योजनाओं के लाभों के बारे में जानकारी नहीं होती। इस तरह, न्यूज चैनलों की एक महत्वपूर्ण भूमिका है और मुझे उम्मीद है कि भविष्य में भी जनता टीवी द्वारा इस दिशा में लोगों को लाभान्वित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाया जाना चाहिए और आम जनता की आवाज भी सरकार तक पहुंचनी चाहिए, तभी सही नीतियां बनेंगी और विकास को सही दिशा मिलेगी।
    कार्यक्रम के आयोजन के लिए जनता टीवी के कर्मचारियों को बधाई देते हुए, राज्यपाल ने कहा कि चैनल ने सरकार और लोगों के मध्य एक पुल बनाया है, जिसके कारण जनता की भावनाएं सरकार तक पहुंचेंगी और राज्य के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह काम सकारात्मक दृष्टिकोण और सकारात्मक भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
     इससे पहले, जनता टीवी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक अरोड़ा ने राज्यपाल का स्वागत किया और कहा कि न्यूज चैनल ने अपने एक साल के कार्यकाल में दर्शकों को राज्य के ग्रामीण स्तर से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य जनता और सरकार के बीच एक संवाद स्थापित करना है। उन्होंने कार्यक्रम से संबंधित सत्र के बारे में भी जानकारी दी।
     जनता टीवी के प्रधान संपादक हिमांशु द्विवेदी ने कार्यक्रम में पहुंचने पर राज्यपाल का स्वागत किया।
    शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल, उप महापौर शैलेन्द्र चैहान और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.