Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»प्राकृतिक खेती अपनाकर जिला को स्वास्थयवर्धक बनाए – डॉ0परूथी
    हिमाचल प्रदेश

    प्राकृतिक खेती अपनाकर जिला को स्वास्थयवर्धक बनाए – डॉ0परूथी

    By Himachal VartaFebruary 26, 2020
    Facebook WhatsApp

    प्राकृतिक कृषि अपानाकर सिरमौर को प्राकृतिक जिला बनाने में करें सहयोग

    नाहन। प्राकृतिक खेती अपनाकर जिला को स्वास्थयवर्धक व जहर मुक्त कर वातावरण को स्वच्छ बनाए। यह अपील उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर.के.   परूथी ने विकास खंड नाहन व पांवटा साहिब के किसानों से उनके खेत में जाकर सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का अवलोकन करने के बाद की।
    इस दौरान उन्होंने गाँव जोगीबन में किसान दुर्गा राम के प्राकृतिक खेती मॉडल, बोलीयों गांव में कुलानंद के संसाधन भंडार, गाँव डाकरावाला के नरोत्तम, मोहरों व खेरी चेंगन गांव के किसान तुला राम शर्मा के खेतों में उगाए गए निम्बू, पपीता, अमरुद व किवी के साथ लगे लहसुन का अवलोकन किया। इसके पश्चात उपायुक्त ने पांवटा विकास खंड के कोदोवाला गाँव के 25 ऐसे किसानों से मुलाकात कि जो प्राकृतिक विधि से कृषि कर रहे हैं तथा उनके खेतों का निरीक्षण करते हुए उनकी समस्याओं को भी सुना।
    इस अवसर पर उन्होंने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती को अपनाकर ना केवल रासायनिक दवाइयों से होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है बल्कि फसल का उत्पादन बढाकर अपनी आर्थिकी को भी मजबूत किया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही सूक्ष्म सिंचाई योजना, कृषि मशीनीकरण व अन्य योजनाओं का निरिक्षण भी किया
    इस मौके पर कृषि उप निदेशक डॉ० राजेश कौशिक, कृषि विकास अधिकारी ऋषि ठाकुर, कृषि प्रसार अधिकारी रणबीर सिंह, बी.टी.एम. श्रीमती सरिता, प्रियंका व ए.टी.एम नरेंदर मौजूद सहित विभिन्न गांव के किसान उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.