शिमला। मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 का नाम और आकर्षक बनाने तथा लोगो डिजाइन करने के संबंध में प्रदेश सरकार ने आम नागरिकों से सुझाव आमंत्रित किए हैं। प्रतिभागियों को हेल्पलाइन का आकर्षक नाम और डिजाइन किया गया लोगो माईगव पोर्टल की वेबसाइट https://himachal-mygov-in/ पर भेजने होंगे। इसके लिए अंतिम तिथि 26 से बढ़ाकर 29 फरवरी निर्धारित की गई है।
दोनों प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को राज्य सरकार ने पांच-पांच हजार रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान करेगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को अपना स्थायी पता व मोबाइल नंबर भी माईगव पोर्टल पर भेजना होगा। इसके अतिरिक्त ‘‘लोगो’’ डिजाइन करने वाले प्रतिभागी को डिजाइन किए गए ‘‘लोगो’’ की सीडीआर फाइल संभाल कर रखनी होगी क्योंकि प्रतियोगिता जीतने पर प्रतिभागी को सीडीआर फाइल सरकार को प्रदान करनी होगी।
उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में सरकार ने जन शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए ‘‘मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100’’ शुरू की है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी ने बजट 2019-20 में इसे शामिल किया था। 7 मार्च, 2019 को मुख्यमंत्री ने शिमला के समीप टूटीकंडी स्थित आईएसबीटी पार्किंग भवन में ‘‘मुख्यमंत्री हेल्पलाइन’’ कार्यालय की आधारशीला रखी थी। 16 सितम्बर, 2019 को मुख्यमंत्री ने इस हेल्पलाइन का शुभारंभ किया था।
मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 के साथ पंजीकृत कॉल को सिस्टम द्वारा स्वयं ही संबंधित विभाग को सौंपा जा रहा है। इसमें चार स्तरीय शिकायत प्रणाली की योजना बनाई गई है। स्तर-1 पर खंड, स्तर-2 पर तहसील, स्तर-3 पर जिला तथा स्तर-4 पर राज्य है। सभी अधिकारी तय समय सीमा में शिकायत का निवारण कर रहे हैं। यदि समय सीमा पार हो गई है या शिकायतकर्ता असंतुष्ट है तो समस्या अगले स्तर पर भेज दी जाती है। शिकायतकर्ता की संतुष्टि के बाद ही शिकायत बंद की जाती है। मुख्यमंत्री तथा कैबिनेट मंत्री स्वयं इसकी प्रगति की निगरानी करते हैं। यह हेल्पलाईन प्रातः 7 से शाम 10 बजे तक क्रियाशील रहती है।
Breakng
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
- चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
- सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
Wednesday, June 17