Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»राज्यपाल ने गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की
    हिमाचल प्रदेश

    राज्यपाल ने गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की

    By Himachal VartaFebruary 27, 2020
    Facebook WhatsApp
    शिमला। राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने आज राजभवन में विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सामाजिक कार्यों में सामाजिक परिवर्तन गैर सरकारी संगठनों के माध्यम से संभव हो सकता है। उन्होंने सामाजिक कार्यों के लिए  गैर-सरकारी संगठनों की सराहना करते हुए कहा कि यह सब कार्य निष्ठा व लग्न से ही संभव हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि बैठक का उद्देश्य गैर सरकारी संगठनों की कठिनाइयों को जानना और उनसे प्रतिक्रिया लेना है ताकि सेवा क्षेत्र के काम को और बढ़ाया जा सके।
    श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि इन सामाजिक कार्यों के माध्यम से आगे बढ़ने में बहुत मदद मिलती है और इन कार्यों के लिए धन की तुलना में समर्पण की अधिक आवश्यकता होती है, यह समाज के लिए बहुत योगदान दे सकते हैं। उन्होंने नशे के बढ़ते प्रचलन पर चिंता व्यक्त की और कहा कि नशे से न केवल मनुष्य बल्कि समाज पर भी विपरीत असर पड़ता है। इसके लिए परिवेश में सकारात्मक बदलाव की आवश्यकता है और ऐसे तत्वों से सख्ती से निपटा जाना चाहिए, जो अवैध कारोबार में शामिल होते हैं। उन्होंने राज्य में और अधिक पुनर्वास केंद्र स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने नशे के खिलाफ अभियान में सभी के सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि नशे का सेवन आज राज्य में सबसे बड़ी समस्या के रूप में उभरा है। इस अवसर पर उन्होंने सभी गैर सरकारी संगठनों से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने में मदद करने का भी आग्रह किया।
    इस मौके पर गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव दिए।
    राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर ने गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों और अन्य लोगों का स्वागत किया तथा बैठक के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न सामाजिक मुद्दों के बारे में राज्यपाल के दृष्टिकोण पर प्रस्तुतिकरण दिया और गैर-सरकारी संगठनों की भागीदारी से सामाजिक अभियान की राज्यव्यापी रणनीति तैयार करने के बारे में जानकारी दी ताकि विभिन्न सामाजिक मुद्दों का लक्षित तरीके से समाधान किया जा सके।
    राज्यपाल के एडीसी श्री मोहित चावला ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.