नाहन। मौसम विभाग केन्द्र शिमला ने 28 व 29 फरवरी को भारी बारिश की चेतावनी देते हुए हिमाचल प्रदेश के ऊचाई व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है जिसके चलते जिला सिरमौर में 28फरवरी के लिए येलो व 29 फरवरी को ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस बारिश के मध्यनजर सभी नगरिको व पर्यटको से नदी नालो के किनारे न जाने व भूस्खलन सभावित क्षेत्रो तथा अधिक ऊचाई वाले इलाको में जाने से बचने का आग्रह किया गया है।
इस अलर्ट के चलते उपायुक्त सिरमौर डा0 आर0के0 पारूथी ने सभी विभागो से सावधानी बरतने व किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अधिकारियों को सहयोग देने की अपील कि है तथा सभी जिला वसियो से सावधानी बरतने की अपील की है। उपायुक्त सिरमौर ने बताया कि किसी भी प्रकार की आपदा स्थिति में तत्काल जिला आपदा प्रबन्धन परिचालक केन्द्र के दूरभाष न0 01702-226401,226002,226403,226404,226405 अथवा टोल फ्री न0-1077 पर सूचित करे
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28