Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    • आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
    • 06 जून को दिलाई जाएगी नव निर्वाचित नाहन पार्षदों को शपथ, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 2
    Himachal Varta
    Home»पंजाब»किसानों से मुफ़्त बिजली की सुविधा वापस लेने का सवाल ही पैदा नहीं होता-कैप्टन अमरिन्दर सिंह
    पंजाब

    किसानों से मुफ़्त बिजली की सुविधा वापस लेने का सवाल ही पैदा नहीं होता-कैप्टन अमरिन्दर सिंह

    By Himachal VartaFebruary 28, 2020
    Facebook WhatsApp

    केंद्र को अनाज खरीदने का सिस्टम बदलने और एम.एस.पी. बंद नहीं करने देंगे
    चंडीगढ़। विरोधियों द्वारा फैलाए जा रहे झूठे प्रचार पर बरसते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बुधवार को अपनी वचनबद्धता दोहराते हुए कहा कि जब तक उनकी सरकार है तब तक किसानों को मिलने वाली मुफ़्त बिजली की सुविधा वापस नहीं के ली जायेगी।

    पंजाब विधानसभा में राज्यपाल के भाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चल रही बहस के दौरान समाप्ति भाषण में मुख्यमंत्री ने राज्य में अनाज की निर्विघ्न खरीद जारी रखने की अपनी वचनबद्धता भी दोहराई और साथ ही भारत सरकार से अपील की कि एम.एस.पी. आधारित अनाज की खरीद बंद न की जाये क्योंकि इससे किसानों की रोज़ी-रोटी पर बुरा प्रभाव पड़ेगा और देश के अन्न भंडार भी प्रभावित होंगे।

    कृषि कजऱ् माफी और अन्य साधनों के ज़रिये किसानों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा बढ़ाने की अपनी सरकार की वचनबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक 5.62 लाख योग्य किसानों का 4603 करोड़ रुपए से अधिक का कजऱ् माफ किया गया है जब कि बाकियों को जल्द राहत दी जायेगी जिसके लिए वित्त मंत्री द्वारा शुक्रवार को अपेक्षित बजट का उपबंध किया जायेगा।

    निर्विघ्न खरीद प्रबधों को अपनी सरकार की पहल बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडियों में निष्पक्ष खरीद कार्यों में कोई दखलअन्दाज़ी न किये जाने का ही निष्कर्ष है पिछली छह फसलों के दौरान किसानों द्वारा अधिक से अधिक अनाज की पैदावार की गई है और किसानों को 44,000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त मेहनताना मिला है जो कि हमारे किसानों के लिए बेमिसाल उपलब्धि है।

    राज्य सरकार द्वारा फ़सलीय विभिन्नता के लिए अब तक की गई कोशिशें गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभी तक काफ़ी नहीं हैं और वित्त मंत्री अपने बजट सत्र में मक्का की काश्त से फ़सलीय विभिन्नता के लक्ष्य को हासिल करने के लिए व्यापक स्कीम का ऐलान करेंगे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भूजल बचाने और कृषि फ़सलीय विभिन्नता के अंतर्गत धान के अधीन क्षेत्रफल 2.50 लाख हेक्टेयर घटाया है जिससे पैदावार में सिफऱ् 12 लाख टन घटी है। पिछले तीन सालों के दौरान गेहूँ की पैदावार 7.30 लाख टन बढ़ी है। बासमती और कपास की पैदावार क्रमवार 2.10 लाख टन और 4.81 लाख गाँठें बढ़ी हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    • आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.