Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जगत प्रकाश नड्डा का झण्डूता में भव्य स्वागत
    हिमाचल प्रदेश

    जगत प्रकाश नड्डा का झण्डूता में भव्य स्वागत

    By Himachal VartaFebruary 28, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के उपरान्त आज पहली बार अपने गृह जिला पहुंचे जगत प्रकाश नड्डा का झण्डूता में भव्य स्वागत किया गया।

    इस अवसर पर अभिनन्दन समारोह को सम्बोधित करते हुए जगत प्रकाश नड्डा ने गर्मजोशी से स्वागत के लिए क्षेत्र के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोगों का प्यार उन्हें पार्टी की मजबूती के लिए और अधिक प्रतिबद्धता और समर्पण की भावना से कार्य करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य केन्द्रीय वरिष्ठ नेताओं ने उन पर विश्वास जताते हुए यह बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है।

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कि आज देश में केवल भाजपा ही ऐसा राजनीतिक दल है, जो एक विचारधारा से चल रहा है और पूरे देश में इसकी मौजूदगी है। यह केवल भाजपा में ही संभव है कि उनके जैसा एक छोटा कार्यकर्ता भी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भाजपा और मजबूती के साथ उभरेगी।

    श्री नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में भारत पांच ट्रिलियन डाॅलर की आर्थिकी बनने की ओर अग्रसर है। आज भारत विश्व की पांचवीं आर्थिक शक्ति बन गया है और आगामी कुछ वर्षों में देश की आर्थिक व्यवस्था शीर्ष पर होगी। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड टंªप ने अपने भारत दौरे के दौरान दिए गए 28 मिनट के भाषण में लगभग 20 मिनट नरेन्द्र मोदी के बारे में ही बात की, जिससे पता चलता है कि विश्व भर में उनका कितना सम्मान है।

    उन्होंने कहा कि यह संभवतः पहली बार है कि प्रधानमंत्री के अनुरोध पर अमेरिकी राष्ट्रपति 8000 किलोमीटर की दूरी तय कर केवल भारत के दौरे पर आए और अन्य किसी देश का दौरा नहीं किया। इससे साबित होता है कि भारत की आज विश्व भर में पूछ है और यह सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जोशपूर्ण और सशक्त नेतृत्व के कारण संभव हो पाया है। यहां तक की इंग्लैंड के पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरून ने कहा था कि वह दिन दूर नहीं है जब यूनाईटिड किंगडम का प्रधानमंत्री भारतीय मूल को होगा।

    जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि देश के लोगों ने शासन की बागडोर भाजपा को सौंपी है, जिसके परिणामस्वरूप देश और प्रदेश प्रगति की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

    मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश के लोग भाग्यशाली हैं कि श्री नड्डा विश्व की सबसे बड़े राजनीतिक दल के अध्यक्ष बने हैं। यह सब उनके कठिन परिश्रम, समर्पण और प्रदेशवासियों के अथाह स्नेह के कारण संभव हुआ है। आज प्रदेश में छः मेडिकल काॅलेज हैं, जिनमें से चार श्री नड्डा के प्रयासों से प्राप्त हुए। यही नहीं, उनके प्रयासों से ही प्रदेश को एम्स मिला, जिसका निर्माण बिलासपुर जिला में किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने भाजपा को भरपूर सहयाग दिया है, जिसका स्पष्ट प्रमाण है कि भाजपा ने चारों लोकसभा सीटों पर रिकाॅर्ड अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दोनों विधानसभा उप-चुनावों पर भी जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा के कुशल नेतृत्व में भाजपा नई ऊंचाईयों को छुएगी।

    राज्य भाजपा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल ने कहा कि यह प्रदेश का सौभाग्य है कि जय राम ठाकुर के रूप में एक गतिशील एवं ऊर्जावान मुख्यमंत्री मिला है, जो सदैव प्रदेश के समग्र विकास के लिए तत्पर रहते हैं। आज प्रदेश हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति कर रहा है और देश के बड़े राज्यों के लिए भी एक आदर्श बना है।

    केन्द्रीय वित्त एवं काॅर्पोरेट मामले के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के 72 लाख लोगों के लिए यह गर्व और सम्मान की बात है कि जगत प्रकाश नड्डा उस पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं, जो विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में सत्तासीन है।

    स्थानीय विधायक जीत राम कटवाल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि झण्डूता के लोगों के लिए यह गर्व की बात है कि यहां का धरती पुत्र विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना है। यह सब उनके कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है।

    झण्डूता के समग्र विकास को प्राथमिकता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए जीत राम कटवाल ने कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में प्रदेश के दो सबसे लम्बे पुल निर्माणाधीन हैं।

    विधायक राजेन्द्र गर्ग एवं सुभाष ठाकुर, पूर्व मंत्री रिखी राम कौंडल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल और जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.