नयी दिल्ली। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से मुलाकात की। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से राज्य के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय सार्वजनिक उपक्रमों को राज्य में विकासात्मक गतिविधियों में सीएसआर के तहत धन लगाने के लिए प्रेरित किया जाए ताकि सरकार द्वारा चलाई जा रही विकासात्मक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा सके।
केन्द्रीय मंत्री ने मुख्मयंत्री को हर सम्भव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंडू, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विनय सिंह, उप आवासीय आयुक्त विवेक महाजन भी मुख्यमंत्री के साथ इस अवसर पर उपस्थित थे।
Breakng
- राष्ट्र रक्षा के लिए कालिस्थान मंदिर में डा बिंदल द्वारा यज्ञ का आयोजन
- आतंक के खिलाफ लंबी लड़ाई, एकता ही बड़ा हथियार: मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक
- आदर्श अस्पताल संगड़ाह पर करोड़ों खर्च के बाद भी डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा
- केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि खाद्यान्न संकट जैसी कोई स्थिति नहीं : उपायुक्त
- मातृ दिवस पर करियर अकादमी स्कूल में आयोजित हुए कार्यक्रम
- चरस तस्कर को दस साल का कठोर कारावास व एक लाख रुपए जुर्माना की सजा
Saturday, May 10