Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»‘‘गुरू की नगरी पांवटा में भाजपा करेगी मंथन‘‘- डा. बिंदल
    हिमाचल प्रदेश

    ‘‘गुरू की नगरी पांवटा में भाजपा करेगी मंथन‘‘- डा. बिंदल

    By Himachal VartaMarch 1, 2020
    Facebook WhatsApp

    पांवटा साहिब। श्री गुरू गोविन्द सिंह जी की नगरी पांवटा साहिब में 15 और 16 मार्च को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में भाजपा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन करेगी और आगामी रणनीति तैयार करेगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश मंत्रीमंडल के सदस्य, पार्टी के प्रदेश स्थरिय नेता, पार्टी के वरिष्ठ सदस्य और प्रतिनिधि भाग लेंगे।
    नाहन के विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने यह जानकारी आज सिरमौर जिला के पांवटा में भाजपा के दो दिवसीय सम्मेलन के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
    डा. बिंदल ने बताया कि 16 मार्च को समापन के अवसर पर केन्द्रीय स्तर के वरिष्ठ नेताओं को अपना आशीर्वाद और मार्गदर्शन देने के लिए आमंत्रित किया गया है।
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने जानकारी दी कि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों की घोषणा थोड़े समय के अंदर ही कर दी जाएगी जिसमें प्रवक्ता, शह मीडिया प्रभारी, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणाएं शामिल हैं।
    डा. बिंदल ने कहा कि इस दो दिवसीय बैठक में इस बात पर विस्तृत चर्चा होगी कि नई कार्यसमिति बहुत जल्दी अपने कार्य जोरो से शुरू कर दें और सभी प्रतिनिधि अपने अपने कार्यों में जुट जाएं।
    उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्रीमंडल के सदस्य, प्रदेश के अन्य महत्वपूर्ण नेतागंण, गुरू की नगरी पांवटा में लगातार चलने वाली बैठक में चर्चा करेंगे और अगले एक साल के लिए पार्टी की क्या दिशा रहेगी उस पर मंथन और चिंतन करेंगे। उन्होंने कहा कि मंथन में जो निचोड़ निकलेगा उसे संगठन द्वारा प्रदेश स्तर पर लागू किया जाएगा।
    उन्होंने कहा कि आज की यह महत्पूर्ण बैठक दो दिवसीय बैठक का मेजबान जिला सिरमौर, के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के संग हुई है। इस बैठक में दो दिवसीय आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग समितियां बनाई गई है। इसमें स्वागत समिति, संचालन समिति, भोजन व्यवस्था, सोशल मीडिया, प्रिटिंग मेटेरियल, सहित कुल 17 समितियों का गठन किया गया है जिसके लिए सिरमौर के कार्यकर्ताओं को निष्पादन के लिए लगाया गया है।
    उन्होंने बताया की भाजपा कार्यकर्ता आधारित बूथ स्तर का राजनीतिक दल है जिसमे बूथ के त्रिदेवों की एमह भूमिका होती है, बूथ को और अधिक मजबूत किस प्रकार से किया जाएगा इस पर भी चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि ” भजपा का संगठन, सबसे श्रेष्ठ संगठन बने” ऐसा संकल्प हम पांवटा मिली नहीं जा रहे हैं।
    बैठक में भाजपा संगठन मंत्री पवना राणा, उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम गुलेरिया, सांसद सुरेश कश्यप, पांवटा के वरिष्ठ विधायक सुखराम चौधरी, हिमाचल प्रदेश मार्किंटिंग बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम मे उपाध्यक्ष श्री बदलेव तोमर, विधायक रीना कश्यप, जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता आदि वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.