लाखों का नुकसान, दीवारें तोड़कर घुसे फायरकर्मियों ने बुझाई आग
मोहाली/चंडीगढ़। मोहाली के फेज-पांच स्थित विशाल मेगा मार्ट के स्टोर में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। कुछ ही समय में आग ने भयावह रूप धारण कर लिया। फायर ब्रिगेड की पूरे दिन की मेहनत के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आखिरकार देर शाम एयरफोर्स की मदद लेनी पड़ी। साथ ही मोहाली, चंडीगढ़, डेराबस्सी, रोपड़ और राजपुरा से भी फायर ब्रिगेड की टीमें बुलाईं। वहीं एयरफोर्स की रेस्क्यू टीम ने रात 9 बजे मोर्चा संभालते आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत शुरू कर दी है। एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन संजय सिंह ने बताया कि इमारत के गिरने का खतरा है। अगर इमारत में कोई इंसान फंसा होता तो हम हर तरह का खतरा उठाकर उसे बचाते। लेकिन ऐसा है नहीं। मौजूदा समय में न तो हमारी टीम और न ही फायर ब्रिगेड की टीम अंदर घुसेगी। देर रात तक धुआं कई किलोमीटर तक फैल गया। इससे आसपास के कई सेक्टरों के लोगों ने सांस लेने में दिक्कत हुई। मौके पर पुलिस, प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। फायर विभाग के अधिकारी मोहन लाल वर्मा ने बताया कि स्टोर में फायर सेफ्टी के इंतजाम पूरे नहीं थे। पहले भी नोटिस दिया गया था। आग लगने की शुरुआती वजह शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18