चण्डीगढ। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज कहा कि हरियाणा प्रदेश का बजट , सांसदों, विधायकों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित सभी हितधारको के साथ विशेष बैठकें करके और सभी की राय लेकर तैयार किया गया। उन्होंने बताया कि 8 जनवरी से ही बजट बनाने को लेकर काम किया जा रहा था जोकि बीते शुक्रवार को विधानसभा में प्रस्तुत कर पूरा किया गया है। उन्होंने बताया कि 18 विभागों के अधिकारियों के साथ मिलकर इसे बनाने में लगभग 150 घंटों का समय लगा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष बतौर वित्तमंत्री के तौर पर उन्होंने प्रदेश का बजट 28 फरवरी को विधानसभा में प्रस्तुत किया था।
पर्यावरण प्रदूषण के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुग्राम एनसीआर का सबसे व्यस्त शहर है, यहां पर अन्य शहरों के मुकाबले ट्रैफिक, इंडस्ट्रीज और निर्माण कार्यों की संक्चया भी अधिक है। सरकार द्वारा यहां पर पर्यावरण को साफ एवं सुंदर रखने के लिए विभिन्न पहलुओं पर काम किया जा रहा है। पर्यावरण को लेकर सरकार बेहद गंभीर है व इसके प्रति बनाए गए सभी नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28