Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • ज़िला सोलन में पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण के निर्वाचन में 83.85 प्रतिशत हुआ मतदान
    • सिरमौर में अंतिम चरण में 86.25 प्रतिशत मतदान दर्ज – जिला निर्वाचन अधिकारी
    • पूर्वाभ्यास का उद्देश्य मतगणना प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी प्रकार से सम्पन्न कराना- मनमोहन शर्मा
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के 28 मई को द्वितीय चरण में हुए मतदान व मतों की गणना के उपरांत चुनावों का परिणाम घोषित।
    • शिलाई क्षेत्र में बोलेरो कैम्पर दुर्घटनाग्रस्त, महिला की मौत और कई लोग घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, May 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»मुख्यमंत्री ने गुरमीत बेदी की ज्योतिष पर लिखी रिसर्च बुक रिलीज की
    शिमला

    मुख्यमंत्री ने गुरमीत बेदी की ज्योतिष पर लिखी रिसर्च बुक रिलीज की

    By Himachal VartaMarch 2, 2020
    Facebook WhatsApp
    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने रविवार शाम चंडीगढ़ में हिमाचल अकादमी से पुरस्कृत साहित्यकार गुरमीत बेदी द्वारा ज्योतिष पर लिखी गई शोध पुस्तक ‘एस्ट्रोलाॅजी एक विज्ञान’ का विमोचन किया।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्योतिष एक प्राचीन विज्ञान है, जिसमें ग्रह, नक्षत्र और खगोलीय पिंडों के बारे में बहुत सटीक गणनाएं करके प्रामाणिक जानकारियां दी गई हैं। उन्होंने कहा कि वेदों को ज्योतिष की छठी आंख कहा गया है और भारतीय ऋषि-मुनियों व मनीषियों ने ज्योतिष पर कई महत्वपूर्ण ग्रंथ लिख कर इस विधा को और समृद्ध किया है।
    मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रसन्नता व्यक्त की कि साहित्य की विभिन्न विधाओं में सृजन के अलावा गुरमीत बेदी ने तीन दशक के अपने व्यापक शोध के बाद  अपनी इस पुस्तक में ज्योतिष को लेकर फैली अनेक भ्रांतियों का निराकरण करके इसे एक संपूर्ण विज्ञान साबित करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा ज्योतिष विषय पर लगातार शोध होना चाहिए ताकि विश्व भारत की इस गौरवपूर्ण विरासत से लाभान्वित हो सके। उन्होंने इस विषय पर शोध करने के लिए गुरमीत बेदी को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि वह भविष्य में भी इस विषय पर अपना अध्ययन और शोध जारी रखेंगे।
    गुरमीत बेदी हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में उप निदेशक हैं और चंडीगढ़ स्थित प्रेस संपर्क कार्यालय में तैनात हैं। इस शोध पुस्तक में उन्होंने विभिन्न ग्रहों की प्रकृति और मानव जीवन पर उनके प्रभाव का विस्तार से वर्णन किया है। साहित्य की विभिन्न विधाओं में गुरमीत बेदी ने 9 पुस्तकें व तीन उपन्यास लिखे हैं। उन्हें हिमाचल अकादमी सहित देश-विदेश के कई पुरस्कार मिल चुके हैं और उनकी रचनाओं का कई भाषाओं में अनुवाद हुआ है। उनके कविता संग्रह ‘मेरी ही कोई आकृति’  का जर्मन कवयित्री रोजविटा ने जर्मनी में भी अनुवाद किया है।
    राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पिछले महीने इस पुस्तक का विमोचन किया था। गुरमीत बेदी ज्योतिष पर शोध पुस्तक लिखने वाले पहले हिमाचली लेखक भी हैं। दिल्ली के प्रमुख पब्लिशर भावना प्रकाशन ने इस पुस्तक को प्रकाशित किया है।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • ज़िला सोलन में पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण के निर्वाचन में 83.85 प्रतिशत हुआ मतदान
    • सिरमौर में अंतिम चरण में 86.25 प्रतिशत मतदान दर्ज – जिला निर्वाचन अधिकारी
    • पूर्वाभ्यास का उद्देश्य मतगणना प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी प्रकार से सम्पन्न कराना- मनमोहन शर्मा
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के 28 मई को द्वितीय चरण में हुए मतदान व मतों की गणना के उपरांत चुनावों का परिणाम घोषित।
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.