Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»रिलोकपुर मन्दिर में चैत्र नवरात्र मेला 25 मार्च से 8 अप्रैल तक -उपायुक्त
    हिमाचल प्रदेश

    रिलोकपुर मन्दिर में चैत्र नवरात्र मेला 25 मार्च से 8 अप्रैल तक -उपायुक्त

    By Himachal VartaMarch 2, 2020
    Facebook WhatsApp

    मन्दिर में चढ़ाए गए फूलों से बने त्रिलोक दर्षन धूप का होगा शुभारंभ
    मेले के दौरान श्रद्वालुओं को मिलेगी मुफ्त पार्किग की सुविधा
    नाहन। माहामाया श्री बालासुन्दरी सिद्ध पीठ त्रिलोकपुर में आगामी 25 मार्च से 8 अप्रैल 2020 तक चैत्र नवरात्र मेला पारम्परिक ढंग से मनाया जाएंगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर एवं आयुक्त मंदिर न्यास, डॉ0आर0के0 परूथी ने आज यहां चैत्र नवरात्र मेले के प्रबन्धों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
    उन्होने बताया कि श्रद्वालुओं द्वारा मन्दिर में चढ़ाए गए फूलों से बने त्रिलोक दर्शन धूप का मेले के दौरान शुभारंभ किया जाएगा जिसके निर्माण में किसी भी प्रकार के हानिकारक रसायन का प्रयोग नही होगा। उन्होंने बताया कि यह सम्भवतः पहला ऐसा मन्दिर होगा जहां इस प्रकार की पहल आरंभ कि जाएगी। उन्हांेने अधिकारियों को निर्देश देेते हुए कहा कि मेले के दौरान सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए और सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉलीथीन का उपयोग न हो।
    उपायुक्त ने बताया कि मेले के दौरान श्रद्वालुओं की सुविधा के लिए निःशुल्क पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी और पार्किग स्थल पर बिजली, पानी व शौचालय की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
    उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से मेले को चार सैक्टरों में विभाजित किया जाएगा जिसके प्रत्येक सैक्टर में एक मेजिस्ट्रेट एवं एक पुलिस अधिकारी को तैनात किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस बल के अतिरिक्त 175 गृह रक्षक जवानों जिसमें 25 महिला गृह रक्षक भी होगी, को विभिन्न स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाएगा। उन्होंने बताया कि असमाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए मेला क्षेत्र में लगभग 100 सीसीटीवी कैमरे इन्टरनेट सुविधा सहित स्थापित किए जाएंगे जिनकी निगरानी के लिए मेला मजिस्ट्रेट द्वारा एक प्रशिक्षित पुलिस जवान एवं एक अन्य कर्मचारी को तैनात किया जाएगा।
    उपायुक्त ने बताया कि मेले के दौरान विस्फोटक सामग्री, आग्नेय शस्त्रों को लाने एवं ले जाने के अतिरिक्त नारियल चढ़ाने एवं उंची आवाज में बैंड अथवा ढोल बजाने पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा। ध्वनि प्रदुषण तथा खाद्य पदार्थों की गुणवता की जांच के लिए विशेष उड्न दस्तों का गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मन्दिर परिसर में नियत्रण एवं सूचना केन्द्र स्थापित किया जाएगा जहां पर श्रद्धालु अपनी शिकायत को दर्ज करवा सकते हैं।
    उन्होने बताया कि सफाई व्यवस्था के दृष्टिगत मेला परिसर को चार सेक्टर में विभाजित किया जाएगा तथा प्रत्येक सेक्टर में सफाई व्यवस्था की देखरेख के लिए एक सुपरवाईजर की नियुक्ति की जाएगी। इसके अतिरिक्त मेले में निःशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाए जाएगें, जिसमें श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध रहेंगी।
    उन्होंने परिवहन निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में अतिरिक्त बसों को चलाने के लिए आवश्यक प्रबन्ध किए जाऐं ताकि मेले में आने वाले यात्रियों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके।
    सहायक आयुक्त मंदिर न्यास एवं एसडीएम नाहन विवेक शर्मा ने न्यास के सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्यों का स्वागत करते हुए आश्वासन दिया कि मेले को सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक प्रबन्ध समय पर पूरे कर लिए जाएगे।
    बैठक में तहसीलदार एवं मंदिर अधिकारी त्रिलोकपुर नरायाण सिंह, जिला परिषद सदस्य कालाअंब विनय गुप्ता, ग्राम पंचायत प्रधान त्रिलोकपुर अकुंर राणा के अतिरिक्त न्यास के सरकारी व गैर सरकारी सदस्यों ने भाग लिया

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.