आपातकाल अवधि के दौरान राजनीतिक व सामाजिक कारणों से बंदी रहे व्यक्तियों को हिमाचल सरकार देगी 11 हजार रुपये की सम्मान राशि
नाहन। प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश लोकतंत्र प्रहरी सम्मान राशि योजना – 2019 आरंभ की गई है जिसमें आपातकाल अवधि के दौरान प्रजातंत्र के अस्तित्व को बचाने एवं जनता के मौलिक अधिकारों के संरक्षण हेतु सक्रिय रूप से आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था अधिनियम (मीसा) व डी0आई0सी0 के अन्तर्गत 25.06.1975 से 21.03.1977 तक राजनीतिक व सामाजिक कारणों के लिए जो लोग जेल गए थे उन सभी पात्र व्यक्तियों को प्रदेश सरकार लोकतंत्र प्रहरी सम्मान राशि योजना-2019 के तहत प्रतिमाह 11 हजार रूपये सम्मान राशि प्रदान करेगी।
उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिला सिरमौर के ऐसे पात्र व्यक्ति जोकि (मीसा) व डी0आई0आर0 के अन्तर्गत कम से कम 15 दिनों के लिए जेल मे बंद किए गए हो वह निर्धारित आवेदन प्रपत्र पर संबधित प्रमाण पत्र, जेल की दशा में जेल अधीक्षक व पुलिस थाने की दशा में पुलिस अधीक्षक का प्रमाण पत्र संलग्न कर उपायुक्त सिरमौर को प्रस्तुत करें।
उन्होंने बताया कि जिला के मूल निवासी जो किसी अन्य राज्य में (मीसा) राजनीतिक व सामाजिक कारणों से आपातकाल अवधि के दौरान जेल गए थे, उन्हें भी इस योजना के अतंर्गत यह सम्मान राशि प्रदान की जाएगी जिसके लिए उन्हें उस राज्य के संबंधित जेल अधीक्षक या थाने में बंद किए जाने पर उस राज्य के संबंधित जिला पुलिस अधीक्षक का प्रमाण पत्र आवेदन के साथ उपायुक्त सिरमौर को प्रस्तुत करना होगा। इन आवेदनों का परीक्षण जिला स्तर पर गठित समिति द्वारा किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पात्र व्यक्ति की मृत्यु पश्चात यह सम्मान राशि उनकी पत्नी को दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उपायुक्त कार्यालय नाहन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जेल अधीक्षक कार्यालय नाहन से सम्पर्क कर सकते है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3