नाहन। निदेशक ग्रामीण विकास विभाग शिमला द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अतंर्गत विकास खण्ड नाहन में गठित स्वयं सहायता समूह को स्वावलम्बी बनाने के उद्देश्य से खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय नाहन में तीन दिवसीय बोर्ड लेखन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
खण्ड विकास अधिकारी नाहन अनूप शर्मा ने प्रशिक्षण शिविर बारे जानकारी देते हुए बताया कि 3 से 5 मार्च, 2020 तक आयोजित बोर्ड लेखन प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य स्वंय सहायता समूह की महिलाओं को अतिरिक्त आय के अवसर प्रदान करना है ताकि वह स्वावलम्बी बन सके और अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला सके।
उन्होंने बताया कि इस शिविर में महिलाओं को मनरेगा, विभिन्न आवासीय योजनाओं, स्वच्छ भारत मिशन के अतंर्गत लगने वाले बोर्ड लेखन इत्यादि के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस शिविर में विकास खण्ड नाहन के 15 स्वंय सहायता समूह की 15 महिलाओं द्वारा प्रशिक्षण ग्रहण किया जा रहा है।
इस प्रशिक्षण शिविर के दौरान महिला समाज शिक्षा आयोजक बबीता चौहान, महिला ग्राम विकास संयोजक रेणु तथा वरिष्ठ सहायक (प्रगति) दिनेश कुमार भी उपस्थित थे।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28
