Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»गुणात्मक शिक्षा अधोसंरचना सृजित करना सरकार की प्राथमिकताः मुख्यमंत्री
    हिमाचल प्रदेश

    गुणात्मक शिक्षा अधोसंरचना सृजित करना सरकार की प्राथमिकताः मुख्यमंत्री

    By Himachal VartaMarch 4, 2020
    Facebook WhatsApp
    शिमला। आस्ट्रेलिया के स्विनबर्न तकनीकी विश्वविद्यालय के शिष्टमण्डल की मुख्यमंत्री से भेंट
    मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के शिक्षण संस्थानों में गुणात्मक शिक्षा अधोसंरचना सृजित करने को प्राथमिकता दे रही है और इस दिशा में निजी क्षेत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। मुख्यमंत्री आज यहां आस्ट्रेलिया के स्विनबर्न तकनीकी विश्वविद्यालय के एक शिष्टमण्डल के साथ बातचीत कर रहे थे। इस शिष्टमण्डल का नेतृत्व विश्वविद्यालय की प्रति कुलपति मोनिका कैनेडी ने किया।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के इन प्रयासों से विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध होगी और प्रदेश में ही उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा के लिए तैयारी करने में भी सहायता मिलेगी। इसके लिए विभिन्न स्तरों पर अधिक से अधिक व्यावसयिक और तकनीकी पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं ताकि युवाओं के लिए अधिक रोजगार और स्वरोजगार के अवसर सृजित किए जा सकें।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार विश्वस्तरीय निजी संस्थानों को प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में निवेश करने के लिए न्योता दे रही है। उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया का स्विनबर्न तकनीकी विश्वविद्यालय प्रदेश के शिक्षण संस्थानों के अलावा निजी विश्वविद्यालयों के साथ भी पर्यटन व आत्थिय क्षेत्रों मेें पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए समन्वय स्थापित करने की सम्भावना तलाश कर सकता है।
    स्विनबर्न तकनीकी विश्वविद्यालय की प्रति कुलपति मोनिका कैनेडी ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि इस विश्वविद्यालय का विश्व में 45वां रैंक है और विद्यार्थियों को उत्कृष्ट पाठ्यक्रम प्रदान करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर पर्यटन, आत्थिय और अन्य क्षेत्रों के पाठ्यक्रम शुरू करवाने के लिए उत्सुक है।
    शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, स्विनबर्न तकनीकी विश्वविद्यालय के वाणिज्य निदेशक डैविड एमसीकाॅल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी गैविन डाॅलिन, निदेशक राजेश सिंह, प्रदेश के उच्च शिक्षा निदेशक डाॅ. अमरजीत शर्मा, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन विभाग के प्राध्यापक डाॅ. शशिकान्त शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.