Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगता आगामी 12 मार्च को बचत भवन नाहन में
    हिमाचल प्रदेश

    जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगता आगामी 12 मार्च को बचत भवन नाहन में

    By Himachal VartaMarch 4, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन। भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला सिरमौर द्वारा जिला परिषद भवन नाहन में आगामी 12 मार्च 2020 को प्रातः 10.30 बजे जिला स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी करेंगे।
    यह जानकारी देते हुए जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जिला सिरमौर के लोकनृत्यों, संगीत,गायन व वादन आदि परम्परा का पुरातन स्वरूप बनाए रखना तथा विभिन्न सांस्कृतिक दलों, गायकों व वादकों में स्वच्छ प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा कर जिला की लोक संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित किया जा सके।
    उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले दल को पुरस्कृत किया जाएगा तथा प्रथम स्थान पर रहने वाले दल को अन्तर्राष्ट्रीय स्तरीय मेले में विभाग द्वारा मंच प्रदान किया जाएगा तथा द्वितीय स्थान पर रहने वाले दल को राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में मंच प्रदान किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी दलों को प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
    उन्हांेने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सांस्कृतिक दल में कलाकारो की संख्या वादक कलाकारों सहित 22 हो परन्तुं 15 से कम न हो। इसके अलावा प्रतियोगिता में पारंपरिक लोक गीत व वाद्न ही प्रस्तुत करना होगा तथा संबंधित दल को केवल अपने क्षेत्र में प्रचलित नृत्य, गीत व संगीत ही प्रस्तुत करना होगा। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में लोक नृत्य की अवधि 12 से 15 मिनट होगी।
    उन्हाेंने बताया कि नृतकों, गायकों अथवा वादकों के परिधान व आभूषण परम्परागत एवं मौलिक होने चाहिए तथा दल को पारम्परिक वाद्य यन्त्रों का प्रयोग करना होगा। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों का मिला जुला लोकनृत्य, गायक दल, वादक दल और कलाकारों की अदला-बदली वाला दल प्रतियोगिता में मान्य नहीं होगा।
    उन्हाेंने बताया कि इस प्रतियोगिता में कोई भी पंजीकृत अथवा अपंजीकृत दल, संस्था,विद्यालय व महाविद्यालय भाग ले सकता है जिसके लिए भाषा विभाग कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01702-223115 पर पंजीकरण अथवा नामांकन करवाना अनिवार्य है।
    उन्हाेंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सांस्कृतिक दलों तथा संस्थाओं को विभागीय नियमानुसार मानदेय व यात्रा भत्ता तथा दैनिक भत्ता विभाग द्वारा देय होगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.