चण्डीगढ़। गुरुग्राम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में आज विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली 29 महिला अचीवर्स और चार जिलों को लिंगानुपात दर में सुधार लाने के लिए सम्मानित करने के अतिरिक्त तीन जिलों को पोषण अवार्ड से नवाजा गया।
एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय समारोह में यमुनानगर की अल्का गर्ग को इंदिरा गांधी महिला शक्ति अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार के तहत इन्हें विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कल्याण के कार्य करने पर डेढ़ लाख रुपये की नकद राशि का पुरस्कार भी दिया गया। समारोह में फतेहाबाद की मनीषा को कल्पना चावला शौर्य अवार्ड तथा 1 लाख रुपये की राशि का नकद पुरस्कार भेंट स्वरूप दिया गया। इन्होंने माउंट एवरेस्ट फतेह करने के साथ ही कई सराहनीय कार्य किए जिसके चलते आज उन्हें सम्मानित किया गया। समारोह में 10 महिला खिलाडिय़ों को भी सम्मानित किया गया जिसमें भिवानी जिला की रेनू, फरीदाबाद जिला से दिव्या सतिजा, हिसार जिला से पिंकी रानी, पूजा, सुलोचना, सोनी, जींद जिला से रवीना, सोनीपत जिला से सुदेश कुमारी और कैथल जिला से पूजा शामिल हैं।
इनके अलावा, समारोह में 5 सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों को भी पुरस्कृत किया गया। इनमें हिसार जिला की उपायुक्त प्रिंयका सोनी, कुरूक्षेत्र जिला से रूमन गुप्ता, पंचकूला जिला से मुकेश रानी, पानीपत जिला से रेखा तथा करनाल जिला से कनुप्रिया शामिल है। इस अवसर पर चार सोशल वर्कर अवार्ड भी दिए गए। जिन महिलाओं को ये अवार्ड दिए गए, उनमें हिसार जिला से नीतू दूहन, कैथल जिला से सुमन शर्मा व सुशीला शर्मा तथा जींद जिला से पुष्पा देवी शामिल हैं। समारोह में 6 आंगनवाड़ी महिलाओं को भी सम्मानित किया गया जिनमें अंबाला जिला से प्रवीण, हिसार जिला से उषा रानी, सिरसा जिला से सुखपाल कौर, कैथल जिला से नीरू, पानीपत जिला से सरिता तथा सोनीपत जिला से सुदेश कुमार शामिल हैं।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में 3 जिलों को न्यूट्रिशियन अवार्ड व 4 जिलों को लिंगानुपात दर में सुधार लाने के लिए सम्मानित किया गया। जिन तीन जिलों को न्युट्रिशियन अवार्ड से सम्मानित किया गया उनमें पंचकूला पहले, सिरसा दूसरे तथा पानीपत जिला तीसरे स्थान पर रहा। लिंगानुपात दर में सुधार लाने में अंबाला जिला प्रथम, पंचकूला जिला द्वितीय, झज्जर जिला तृतीय तथा पानीपत जिला चौथे स्थान पर रहा। इस अवसर पर, माउंटेनियर अनीता कुंडु तथा पहलवान मोहिनी को भी सम्मानित किया गया।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18