Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
    • ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
    • आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जिप सदस्यों द्वारा उठाए गए जनहित के मुददों को गंभीरता से लें अधिकारी – दलीप चौहान
    हिमाचल प्रदेश

    जिप सदस्यों द्वारा उठाए गए जनहित के मुददों को गंभीरता से लें अधिकारी – दलीप चौहान

    By Himachal VartaMarch 13, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन। अध्यक्ष जिला परिषद सिरमौर श्री दिलीप चौहान ने आज यहां जिला परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जिप सदस्यों द्वारा उठाए गए जनहित के मुददों को गंभीरता लें और जो समस्याऐं उनके क्षेत्राधिकार में आती हैं उनका निपटारा अविलंब किया जाए। इस बैठक में सदस्य सन्तोष कूपर ने जिला में अवैध नशे के बढ रहे कारोबार व पावंटा साहिब ग्रामीण क्षेत्र व नाहन ग्रामीण क्षेत्र में नशे के कारोबार को रोकने के लिए सदन में प्रस्ताव रखा और वन अधिकार कानून के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए राजस्व विभाग की ओर से कैंप लगाए जाने की मांग की। इसके अतिरिक्त, जिप सदस्य विनय गुप्ता ने नाहन मेडिकल कॉलेज में ग्रामीण क्षेत्रों से आए मरीजों को पेश आ रही समस्याओं के बारे में सदन को अवगत करवाया और सम्बंधित अधिकारियो को इस मामलों को शीघ्र सुलझाने के लिए निर्देश दिए।
    इस बैठक में मालगी में बदहाल पड़े आंगनबाडी भवन का पुनः निर्माण, अनुसचित जाति व अनुसूचित जन जाति सब प्लान में आए बजट, कमरउ की अधिकतम पंचायतों में जंगली जानवरों द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाए जाने, मधाणा से जंगलोट फांदी वाडी वाला सड़क, शिलाई निवासियों द्वारा वन विभाग को दी गई जमीन के चारों ओर हो रहा अतिक्रमण, डबरोग ग्राम पंचायत काण्डो कांसर में बरसाती पानी की निकासी का उचित प्रबंध, निम्बूवाला में भूमि कटाव को रोकने के लिए उचित प्रबंध, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चाकली के स्कूल भवन की खस्ताहालत, उतरी पाटन उठाउ सिंचाई योजना के अधूरे कार्य, बाडथन मधाना गांव के लिए मैन टैंक से अभी तक अलग पाईप लाइन के लंबित मामला, चियां स्कीम का लंबित मामला, गारला केलेवाली में भूमि कटाव, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरोग बनेडी में खाली पद, शिलाई में पशु औषधालय का स्तर बढाए जाने, ठाकर गावान सिंचाई योजना तथा डाबरा भनेत कुडला सिंचाई योजनाओं का लम्बे समय से कार्य लम्बित मामलों में विस्तार से चर्चा की गई और लम्बित मामलों को शीघ्र ही निपटाने के लिए जिला परिषद अध्यक्ष ने निर्देश दिए।
    अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बैठक मे आए सभी सदस्यों का स्वागत किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सदन में सदस्यों द्वारा उठाए गए मुददों को समयबद्ध हल किया जाए। कार्यकारी जिला पंचायत अधिकारी सुदर्शन सिंह द्वारा बैठक में क्रमवार मुद्दों को प्रस्तुत किया गया ।
    बैठक में उपाध्यक्ष जिप परीक्षा चौहान, दयाल प्यारी, शकुंतला प्रकाश, बेलमंती पुंडीर, मनीष चौहान, प्रताप तोमर, विजय कुमारी, चौन सिंह सहित जिला की पांच पंचायत समितियों के अध्यक्ष व अन्य सदस्यगण और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
    • ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
    • आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.