पंचकूला। पंचकूला के शक्ति भवन में बृहस्पतिवार को हुई एक बैठक में निदेशक सतर्कता एचपीयूएस एवं अतिरिक्त पुलिस निदेशक कुलदीप सिंह सिहाग ने कहा कि वर्ष-2020 के पहले 2 माह में बिजली-पानी की चोरी पकड़ी और 25.87 करोड़ रुपये की रिकार्ड वसूली की गई है। सतर्कता एचपीयूएस के बिजली-पानी थाना ने पूरे प्रदेश में 22.03 करोड़ के बिजली चोरी के 10,343 मामले दर्ज किए हैं। पानी चोरी के 81 मामले दर्ज किये हैं। बैठक में कुलदीप सिंह सिहाग ने बताया कि पानी चोरी के मामले बढ़ रहे हैं। पिछले साल पानी चोरी के रोहतक में 892 केस सामने आये थे। जबकि करनाल में 25, हिसार में 188, जींद में 11 और रेवाड़ी में 11 मामले दर्ज हुए। उन्होंने बताया कि लाेगों को जागरूक किया जाये कि पानी का संरक्षण प्रकृति का संरक्षण है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी रोकने के लिए कोई भी नागरिक टोल फ्री नंबर – 18001802124 पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक शिकायत कर सकते हैं। मेल आईडी व 51969 पर एसएमएस के माध्यम से आई शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में सभी उप-पुलिस अधीक्षक और थाना प्रबंधक बिजली-पानी चोरी के खिलाफ सघन अभियान चलाए।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Tuesday, July 21