Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»केंद्रीय वित्तराज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा मोदी सरकार ने जनहित में अनेक काम किये
    हिमाचल प्रदेश

    केंद्रीय वित्तराज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा मोदी सरकार ने जनहित में अनेक काम किये

    By Himachal VartaMarch 15, 2020
    Facebook WhatsApp

    पांवटा साहिब/नाहन। यहां भाजपा द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति में कार्यकर्त्ताओं को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय वित्तराज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने जनहित के लिए अब तक बड़े और कड़े लिए हैं।कार्यसमिति के प्रथम सत्र में उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने वर्ष 2014 में काले धन को रोकने हेतु व नोटबंदी जैसे साहसिक निर्णय कर देश को सर्व विकासरूपी पहिये से जोड़ने का कार्य किया है। उन्होंने बताया कि देश मे आज़ादी के से लेकर वर्ष 2009 तक बैंकों ने 18 लाख करोड़ के ऋण दिए थे और यूपीए सरकार ने अगले 5 वर्षों में 34 लाख करोड़ के लोन देकर कुल 52 लाख करोड़ के ऋण वितरित कर बैंकों की वित्तीय स्थिति को खराब करने का कार्य किया है। मोदी सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा बैंकों की स्थिति को सम्बल करने के लिए ऋण अदायगी के लिए insolvency एंड bankruptcy code लाया गया जिस के लागू होने से recovery में कम समय लगता है और अब तक 4.80लाख करोड़ की बैंकों को आदयगी हुई है और जो लोग बिना ऋण बिना अदा किए देश से भाग गए हैं उनकी धड़ पकड़ के लिए भी fugitive economic offenders नियम लाया गया है और साथ ही उनकी सम्पत्ति को जब्त करने का प्रावधान भी किया गया है।देश मे जीएसटी लाकर एक राष्ट्र ,एक कर की नियमावली को लागू कर टैक्स प्रणाली को सरल किया गया है।यही नहीं उज्वला योजना, मुद्रा योजना ,स्टार्टअप योजना,आयुष्मान योजना, स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री किसान समृद्ध योजना जैसी कई योजनाएं समाज में सर्व स्पर्शी परिदृश्य के रूप में लागू की गई हैं। वर्तमान समय मे बैंकों के मर्जर होने से इस समय 12 बैंक मुनाफे में हैं और आगमी महीनों में 2 ओर बैंक मुनाफे की ओर बढ़ रहे हैं।
    अनुराग ने बताया मोदी सरकार के त्रिदेव आधार न. मोबाइल फोन और डीबीटी ने लाभार्थियों को सीधा लाभ देने से 1.50लाख करोड़ की सब्सिडी को बचाया गया है और पूर्वत सरकारों के समय मे फैले व्याप्त भ्रष्टाचार को रोकने में भी बल मिला है।
    उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने आगामी पाँच वर्षों के लिए 103 लाख करोड़ का राष्ट्रीय आधारभूत कोष स्थापित किया है जिसका देश के व्यापक विकास में लाभ होगा।हिमाचल प्रदेश में निवेश आये जिसके लिए नए ओधोगिक घराने के स्थापित होने पर कॉर्पोरेट टैक्स को 30 फीसदी से घटा कर 15 फीसदी कर दिया गया है और पुराने उधोगों में टैक्स को 22 फीसदी कर किया गया है। अनुराग ने बताया कि मोदी सरकार के समय विदेशी निवेश बढ़ा है और राजकोषी घाटा कम हुआ है और औसतन राष्ट्रीय जीडीपी 5 फीसदी हुई है।उन्होंने उपस्थित मंत्री, विधायक और कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि सरकार की जन हितैषी योजनाओं को बूथ व मण्डल स्तर पहुंचाने के कार्य में जुट जाएं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.