Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर पुलिस ने ट्रक-डम्परों पर कसा शिकंजा , 19 वाहनों के किये चालान
    • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में लिया भाग
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • संगड़ाह अस्पताल को 30 लाख की अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एयरकंडीशन लैब की मिली सौगात
    • हर्षवर्धन चौहान ने की जिला स्तरीय सलाहकार एवं निगरानी समिति बैठक की अध्यक्षता
    • उद्योग के जीएम ने की आत्महत्या, कर्ज बना वजह!
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»भाजपा की 2 दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक आरंभ
    हिमाचल प्रदेश

    भाजपा की 2 दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक आरंभ

    By Himachal VartaMarch 15, 2020
    Facebook WhatsApp

         पांवटा साहिब/नाहन। हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज ए0वी0एन0 रिजार्ट में भाजपा अध्यक्ष डा0 राजीव बिन्दल की अध्यक्षता में आरंभ हुई। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ तदोपरांत वंदेमातरम तथा बैठक में आए हुए गणमान्य लोगों का स्वागत किया गया। बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर, केन्द्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश प्रभारी मंगल पाण्डेय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, सांसद रामस्वरूप शर्मा, सुरेश कश्यप, शिमला संसदीय क्षेत्र के पालक एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारी मंत्री डॉ0 राजीव सहजल, शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पुरषोतम गुलेरिया, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर, राकेश जम्वाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    अपने अध्यक्षीय भाषण में डॉ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि 27 साल बाद पांवटा की पावन धरती पर भाजपा कार्यसमिति की बैठक हो रही है। उन्होनें कहा कि जिस परिसर पर बैठक है उसका नाम भी गुरू गोविन्द सिंह के नाम पर रखा गया है। हिमाचल प्रदेश के पिछले दो लोक सभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर विजय प्राप्त की है। 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में भाजपा ने प्रदेश की सभी 68 सीटों पर बढ़त हासिल कर नया इतिहास रचा। उन्होनें कहा कि 1990 से यह प्रथा चली आ रही है कि प्रदेश में एक भाजपा तो एक बार कांग्रेस की सरकार बनती रही है लेकिन इस बार यह मिथक टूटेगा और एक बार पुनः प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि आज भाजपा की नई टीम का गठन हुआ है और उसके लिए उन्होंने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती एवं प्रदेश के संगठन मंत्री पवन राणा को शुभकामनाएं दी जिस प्रकार से पूर्व के संगठन ने बूस्टर का कार्य खड़ा किया है वह प्रशंसनीय है।
    उन्होंने कहा कि पूर्व में संगठन ने चारों संसदीय क्षेत्रों के पन्ना प्रमुख के सम्मेलन किए उसे पूर्ण रूप से दिखता है कि संगठन का काम धरातल तक खड़ा हुआ है।
    उन्होंने बताया कि इस कार्यसमिति की बैठक में एक राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित हुआ है जिसका विश्लेषण हम साथ भेज रहे हैं।
    बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी मंगल पाण्डेय ने जिला सिरमौर के कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक को लेकर की गई तैयारियों की प्रशंसा की और बैठक के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होनें कहा कि श्री जगत प्रकाश नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की यह पहली प्रदेश कार्यसमिति है और श्री जे0पी0 नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर प्रदेश कार्यसमिति के माध्यम से बधाई व शुभकामनाएं दी गई। उन्होनें कहा कि जे0पी0 नड्डा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के कुशल नेतृत्व में कार्य कर रहे है, यह हिमाचलवासियों के लिए गर्व की बात है।
    प्रदेश प्रभारी ने केन्द्र सरकार के द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों का जिक्र करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 व 35ए हटाकर डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार किया है। तीन तलाक की बात करते हुए उन्होनें कहा कि केन्द्र सरकार ने तीन तलाक की प्रथा को समाप्त कर मुस्लिम महिलाओं को समाज में सम्मान से जीने का हक प्रदान किया। इसी के साथ कई शताब्दियों से अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए इस बात का जिक्र होता रहा। 70 वर्षों से यह मामला सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन था। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नारा लगाते थे रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे और अपने इस नारे का चरितार्थ करने का काम नरेन्द्र मोदी की सरकार ने किया है और सर्वोच्च न्यायालय की संवैधानिक मंजूरी ने किया है।
    मंगल पाण्डेय ने सी0ए0ए0 के बारे में कार्यकर्ताओं को अवगत करवाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने केवल इसका नाम लिया परन्तु कभी इस मामले को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई। कांग्रेस हमेशा वोट की राजनीति करती आई है, वोट के लालच में कोई देशहित का काम नहीं कर पाई। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व गृह मंत्री श्री अमित शाह जी ने कठोरता से निर्णय लेते हुए सी0ए0ए0 को देश में लागू किया। उन्होनें कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में बेहतरीन कार्य कर रही है। केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की कथनी व करनी में कोई फर्क नहीं है। डबल इंजन की सरकार प्रदेश में सर्वांगीण विकास कर रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार की 27 महीने की सरकार ने प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होनें कहा कि हमें यह मिथक तोड़ना है कि हिमाचल प्रदेश में सरकार रिपीट नहीं होती। 2022 में होने वाले चुनावों में हमें मिशन रिपीट को सफल बनाना है और हिमाचल में एक बार फिर भाजपा की सरकार बने इसके लिए हमें अभी से प्रयास करने होंगे।
    मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश सरकार के बीच समन्वय से कार्य हो और सरकार की योजनाएं जन-जन तक धरातल पर किस प्रकार पहुंचे इस बारे में संगठन और सरकार कार्य कर रही। उन्होंने कहा यह समन्वय प्रदेश स्तर से जिला मंडल और बूथ स्तर तक बनाया जाएगा उन्होंने कहा की एक बार भारतीय जनता पार्टी और एक बारी कांग्रेश चुनाव जीतकर सरकार बनाती है यह प्रथा हिमाचल प्रदेश में समाप्त कर 2022 में भाजपा की सरकार प्रदेश में पुणे सरकार बनाएगी इस प्रकार का संकल्प भाजपा के कार्यकर्ता लेते हैं उन्होंने कहा इस कार्य के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना पड़ेगा और मजबूती के साथ भारतीय जनता पार्टी का कार्य प्रदेश में उठेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं से अच्छे समन्वय हेतु सुझाव भी एकत्रित किए।

    राजनैतिक प्रस्ताव-1

    भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई देती है। इस ऐतिहासिक जीत में जिसमें अकेले भाजपा के 303 सांसद जीत कर आए हैं, उसके लिए देश की जनता और साथ ही साथ हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा को जबरदस्त समर्थन देने के लिए जनता का आभार प्रकट करती है।
    दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हिमाचल प्रदेश भाजपा कार्यसमिति श्री जगत प्रकाश नड्डा को शत्-शत् बधाई देती है। एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में सामाजिक व राजनैतिक जीवन आरंभ करने वाले श्री जगत प्रकाश नड्डा ने युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व संभाला, हिमाचल में विधायक बने, नेता प्रतिपक्ष बने, स्वास्थ्य एवं वन मंत्री के नाते हिमाचल प्रदेश में अपनी सेवाएं दी। मंत्री पद छोड़कर संगठन कार्य हेतु राष्ट्रीय महामंत्री बने। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री के रूप में देश की सेवा की। आज हिमाचल गौरवान्वित है कि हिमाचल का सपूत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में विराजमान है। इसके लिए श्री नरेन्द्र भाई मोदी और श्री अमित शाह के प्रति यह कार्यसमिति विशेषरूप से आभार व्यक्त करती है और नड्डा जी को शुभकामनाएं देती है।
    कांग्रेस के शासनकाल में हिमाचल प्रदेश का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त कर दिया था लेकिन मोदी जी ने देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद हिमाचल प्रदेश के लिए केन्द्रीय परियोजनाओं में 90 प्रतिशत और 10 प्रतिशत के अनुपात में सहायता आरंभ करके यह संदेश दिया था कि सच में ही हिमाचल प्रदेश मेरा दूसरा घर है। 13वें विŸा आयोग के समय में केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी और हिमाचल को 5 साल में केवल 20 हजार करोड़ रू0 की सहायता मिली थी जबकि 14वें विŸा आयोग में श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 5 वर्ष में लगभग 70 हजार करोड़ रू0 की वित्तीय सहायता प्रदान की। 15वें विŸा आयोग के पहले वर्ष में फिर से देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने लगभग 19 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति प्रदान की अर्थात 14वें और 15वें वित आयोग में 15 हजार करोड़ रू0 की राशि का ईजाफा किया गया है।
    हिमाचल प्रदेश सौभाग्यशाली प्रदेश है जब स्व0 श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की केन्द्र में और प्रदेश में प्रो0 प्रेम कुमार धूमल जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार थी तो उस समय भी हिमाचल प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए भरपूर वित्तीय सहयोग मिला था और आज उसी तर्ज पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार को केन्द्र की ओर से भरपूर वित्तीय सहायता व सहयोग दे रहे है। अतः प्रदेश कार्यसमिति यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का हिमाचल के विकास के लिए दिए जा रहे सहयोग के प्रति आभार प्रकट करती है।
    भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति का मानना है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही सरकार में जहां देश में राजनीतिक स्थिरता और पारदर्शिता आई है, वहीं आतंकवाद मुक्त भारत के रूप में देश आगे बढ़ रहा है। पिछले 6 वर्षों में मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की स्पष्ट नीति, साफ नीयत और निर्णयकारी नेतृत्व का परिणाम है कि देश के गरीबों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में हम आगे बढ़े हैं।
    ’’उज्जवला योजना’’ के माध्यम से देश की 8 करोड़ महिलाएं लाभान्वित हुई है। 11 करोड़ शौचालयों का निर्माण कर देश स्वच्छता की ओर बढ़ा है। ’’जन-धन योजना’’ के माध्यम से देश का नागरिक स्वाबलंबन की दिशा में आगे बढ़ रहा है। स्टार्ट-अप इंडिया, स्टैण्ड अप इंडिया, मेक इन इंडिया के तहत देश के बैंकों को युवाओं के रोजगार सृजन के लिए ऋण अभियानों के साथ जोड़ा गया है। ’’आयुष्मान भारत’’ के तहत 10 करोड़ परिवारों के लिए 5 लाख रू0 तक का स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरूआत की गई है जिससे देश के लगभग 50 करोड़ लोग लाभान्वित हुए हैं। ’’प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना’’ के अंतर्गत 12 करोड़ किसान परिवारों को 6000 रू0 की राशि प्रतिवर्ष देना एक ऐतिहासिक निर्णय है जो किसानों की आय को दोगुना करने में सहयोगी होगा।
    ’’प्रधानमंत्री ग्रामीण विकास योजना’’ में गरीबों को आवास हेतु मिलने वाली 70 हजार रू0 की राशि को बढ़ाकर 1.50 लाख रू0 किया है, यही नहीं वर्ष 2022 तक सभी जरूरतमंद लोगों को आवास देने का निर्णय लिया है। ’’बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’’ के अभियान और मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति दिलाने के लिए कानून बनाकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में सफल प्रयास किए हैं।
    देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास नारे को चरितार्थ करके व अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को लाभ पहुंचाकर विश्व पटल पर भारत का नाम गौरवान्वित किया है जिसके परिणामस्वरूप उक्त सभी कल्याणकारी योजनाओं के कारण देश का विश्वास मोदी जी के प्रति मजबूत हुआ है और भाजपा 303 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में कामयाब हुई है।
    भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति का मानना है कि जहां दूसरी पारी में मोदी सरकार द्वारा गरीब कल्याणकारी योजनाओं को जारी रखा है वहीं विभिन्न प्रशासनिक सुधारों पर भी कार्य करना शुरू किया है। भाजपा द्वारा अखण्ड भारत को अक्षुण रखने के लिए दशकों तक चले संघर्ष, ’’एक निशान, एक विधान, एक प्रधान’’ की व्यवस्था के लिए डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना बलिदान दिया था। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी व देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह ने धारा 370 समाप्त कर देश को अखण्ड किया और नागरिकता संशोधन अधिनियम जैसे देशहित में कानून बनाकर भारत को एक सूत्र में पिरोने का साहस दिखाया है जिसके लिए देश उनका सदैव ऋणी रहेगा।
    विगत् 5 दशकों से असम क्षेत्र में चलने वाला बोडो आंदोलन जिसके कारण हजारों लोगों ने अपना जीवन न्योछावर किया था, उस आंदोलन को सदा के लिए समाप्त करना जहां हमारी वैचारिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है, वहीं असम, नागालैण्ड, मेघालय, अरूणाचल, त्रिपुरा, मणिपुर जैसे पूर्वात्तर राज्यों को भारत से अलग करने के कुचक्र को ध्वस्त करने और भारत को अक्षुण रखने का सफल प्रयास किया है जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश आदरणीय नरेन्द्र भाई मोदी जी को हार्दिक बधाई देती है।
    भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति 500 वर्षों तक लाखों हिन्दुओं के बलिदान के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त करने वाले ऐतिहासिक निर्णय के लिए देश के सर्वोच्च न्यायालय का अभिनंदन करती है, साथ ही केन्द्र व उŸार प्रदेश की भाजपा सरकार के अभूतपूर्व प्रयासों की भी सराहना करती है। हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को इस बात का गर्व है कि भाजपा ने जो संकल्प वर्ष 1989 पालमपुर (हिमाचल प्रदेश) में लिया था वो आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ होने से पूरा हो रहा है। साथ ही उन हजारों कार सेवकों का जिन्होनें इस पुनीत कार्य के लिए अपना जीवन आहूत किया, यह कार्यसमिति पुनः उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित करती है।
    देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जहां एक तरफ निरंतर देश की सेवा करने में पूर्णरूप से समर्पित हैं, वहीं कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल देश का साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने व विश्व पटल पर भारत की छवि को तुच्छ राजनैतिक स्वार्थों के चलते धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं जिसका भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश कड़े शब्दों में निंदा करती है। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश कार्यसमिति का यह मानना है कि जहां नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में साम्प्रदायिक सोहार्द व आपसी भाईचारा बढ़ा है, वहीं सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का मंत्र देश के जन-जन के दिल में रच बस रहा है।
    हिमाचल का बहुमुखी-चहुंमुखी विकास केवल केन्द्र सरकार के सहयोग से ही संभव है और जब-जब केन्द्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार रहती है, उस समय ही हिमाचल को भरपूर सहयोग मिलता है। इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ मैनेजमैंट, 3-3 मैडिकल कॉलेज के लिए 600 करोड़ रू0, ऑल इंडिया मैडिकल इंस्टीच्यूट (एम्स) जैसा प्रतिष्ठित संस्थान, कैंसर अस्पताल के लिए पर्याप्त धनराशि, पी0जी0आई0 का सैटेलाईट सैन्टर, भानुपल्ली रेल लाईन के काम को आगे बढ़ाना, फोर लेन हाईवे जैसे कार्यों को हजारों करोड़ रू0 के रूप में सहायता देना जैसे कई ऐसे उदाहरण है जो केवल केन्द्र की भाजपा सरकार के कारण ही हिमाचल प्रदेश को प्राप्त हुए हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • सिरमौर पुलिस ने ट्रक-डम्परों पर कसा शिकंजा , 19 वाहनों के किये चालान
    • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में लिया भाग
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • संगड़ाह अस्पताल को 30 लाख की अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एयरकंडीशन लैब की मिली सौगात
    • हर्षवर्धन चौहान ने की जिला स्तरीय सलाहकार एवं निगरानी समिति बैठक की अध्यक्षता
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.