चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी कालेजों में पढ़ाने वाले प्रोफेसर अब किसी भी प्रकार के अवकाश के लिए केवल ऑनलाइन ही आवेदन करेंगे। उच्चतर शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि विभाग ने राज्य के सरकारी कालेजों में पढ़ाने वाले प्रोफेसरों को अगर चाइल्ड केयर/मैटरनिटी/एक्स्ट्रा ओरडीनरी/विदेश यात्रा के लिए अवकाश लेना होगा तो उनको ऑनलाइन माड्यूल के माध्यम से ही आवेदन करना होगा।
उन्होंने बताया कि यह सूचना जारी होने के बाद सभी प्रकार के अवकाश या एनओसी निदेशालय में केवल एमआईएस पोर्टल के माध्यम से स्वीकृत होंगे, व्यक्तिगत आवेदन स्वीकार्य नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि कालेजों में पढ़ाने वाले प्रोफेसर अब mis.highereduhry.com के माध्यम से आवेदन करेंगे।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Tuesday, July 21