शिमला। अधिवक्ता एवं लेखक हरप्रीत संधु ने आज यहां राजभवन में अपनी चार पुस्तकों का संग्रह राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को भेंट किया। इनमें उनका संस्करण ‘सिंगापुर-इंडियन लीगल सिस्टम’ का तुलनात्मक अध्ययन भी शामिल था।
राज्यपाल ने सिंगापुर और भारत की कानून प्रणाली के तुलनात्मक अध्ययन के लिए लेखक को बधाई देते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी प्रयास से दोनो राष्ट्रों के मध्य कानूनी संबंधों को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पुस्तक न केवल कानूनविदों बल्कि शोधकर्ताओं के लिए भी सहायक सिद्ध होगी। यह पुस्तक पाठकों को सिंगापुर की कानूनी व्यवस्था को समझने में भी सहायता पहुंचाएगी।
उन्होंने लेखक के भावी के प्रयासों में सफलता की भी कामना की।
इस अवसर पर हरप्रीत संधु ने कहा कि उनकी पुस्तकों का उद्देश्य विभिन्न राष्ट्रों और भारत के बीच प्रचलित दो विभिन्न कानूनी प्रणालियों के प्रक्रियात्मक पहलुओं को रेखांकित करना है। इससे विभिन्न देशों के संवैधानिक कानूनी काम-काज के बारे में जानकारी मिलती है और कानून के क्षेत्र में आपसी संबंध भी मजबूत होते हैं।
Breakng
- युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
- ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
- आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
- चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
Thursday, June 18
