Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»कोरोना वायरस सक्रमण से निपटने के लिए जिला प्रषासन सतर्क-डॉ0परूथी
    स्वास्थ्य

    कोरोना वायरस सक्रमण से निपटने के लिए जिला प्रषासन सतर्क-डॉ0परूथी

    By Himachal VartaMarch 18, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन। जिला में विदेशों से आने वाले यात्रियों को विशेष निगरानी में रखा जाए ताकि कोरोना वायरस के सक्रमण को फैलने से रोका जा सके जिसकेे लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
    यह निर्देश उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर.के. परूथी ने स्वास्थ्य तथा पुलिस विभाग को आज यहां कोरोना वायरस सक्रमण की रोकथाम के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। उन्होंने कहा कि 15 देशों जिनमें चीन, हागकॉग, सिंगापुर, थाईलैण्ड, साउथ कोरिया, जापान, वियतनाम, मलेशिया, इण्डोनेशिया, इटली, ईरान, नेपाल,जर्मनी, फ्रांस तथा स्पेन के दौरे से लौटे यात्रियों को विशेष निगरानी में रखने के आदेश जारी किए गए है।
    बैठक में बताया गया कि कोरोना वायरस के सक्रमण की जांच के लिए पीसीआर टैस्ट होता है जिसके लिए सैम्पल लेने की सुविधा जिला में केवल डॉ0वाई0एस0परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में उपलब्ध है। उन्हाेंने बताया कि लिए गए सैंपल की जांच केवल टान्डा और इन्दिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला में उपलब्घ है। उन्हाेंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के सक्रमंण के डर से लोग भयभीत न हो और अफवाहों में न आकर यहाँ-वहाँ किसी लैंब में इस सक्रंमण का टैस्ट न करवाएं।
    बैठक में बताया गया कि मेडिकल कॉलेज नाहन में 12 बिस्तर का आईसोलेशन वार्ड बना दिया गया है ताकि कोरोना वायरस के सम्भावित लक्षणों वाले व्यक्ति को चिकित्सकों की निगरानी में रखा जा सके।
    उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह शिक्षण संस्थानों विशेष तौर पर निजी शिक्षण संस्थानों में यह सुनिश्चित करें कि संस्थान में वहीं विद्यार्थी आए जिनकाी परिक्षाएं आयोजित कि जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ढ़ाबों, बस अड्डा अन्य भीडभाड वाले स्थानों पर कोरोना वायरस जागरूकता संबंधी होर्डिग्स फलैक्स स्थापित करने के अतिरिक्त अन्य प्रचार सामग्री वितरित करें। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह बसों, टैक्सियांे व अन्य परिवहन वाहनों में तथा बैंकों व एटीएम में सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिडकाव करवाना सुनिश्चित करें।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.