शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट कर उनको प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में कोराना वायरस की रोकथाम के लिए जारी किए गए दिशा-निर्देशाें के अलावा विभिन्न कदमों के बारे में अवगत करवाया।
राज्यपाल ने प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि भारत सहित यह वायरस तेजी से दुनिया में फैल रहा है, लेकिन अभी तक हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने सुझाव दिया कि राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के अतिरिक्त स्वयं सेवकों और कुशल पेरा मेडिकल स्टाफ का डाटा तैयार किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों पर नजर रखी जाए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कहीं भी आवश्यक सामग्री की कालाबाजारी न हो।
राज्यपाल ने कोरोना वायरस के विरूद्ध जागरूकता अभियान में स्वयं सहायता समूहों को शामिल करने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 22 मार्च के ‘जनता कफ्र्यू’ की घोषणा के बारे में लोगों को जागरूक करने का भी आग्रह किया।
Breakng
- युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
- ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
- आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
- चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
Thursday, June 18