चंडीगढ़। चंडीगढ़ में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। इंगलैंड से आई 23 वर्षीय युवती के परिवार में मां, भाई और कुक में भी वायरस की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने ड्राइवर समेत पड़ोस में रह रहे 3 लोगों के सैंपल लिए थे। जांच के बाद उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। उधर, पीजीआई में एक अन्य महिला कोविड-19 की पॉजिटिव मरीज पाई गई। सभी रोगियों का आइसोलेशन वार्डों में इलाज चल रहा है। हालांकि डाक्टरों की तरफ से यह भी दावा किया गया है कि पीड़ित युवती बिल्कुल ठीक है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जानकारी दी गई कि इंगलैंड से चंडीगढ़ लौटी महिला कोरोना पीड़िता महिला को पीजीआई के सीडी वॉर्ड में दाखिल किया गया है। उधर, जीरकपुर से पीजीआई में भर्ती किए गए एक बच्चे की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बच्चा कनाडा से लौट कर आया था। इसके अलावा दुबई, यूएई, मोहाली, चंडीगढ़ निवासी एक महिला समेत जीएमएसएच-16 में दाखिल, यूएई से आए व्यक्ति, यूएसए से आई महिला की रिपोर्टें नेगेटिव आई हैं। न्यूजीलैंड और कनाडा से लौटे 2 लोगों की पीजीआई सीडी वार्ड में सैंपल लेकर जांच के लिए भेज गए।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18