शिमला/नाहन। दुनिया और भारत में कोरोना वायरस की स्थिति को मद्देनजर रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को आह्वान किया है कि वे संयम का प्रयोग करें। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि जितना अधिक हम एक-दूसरे से मिलना बंद करेंगे, उतना ही इस वायरस को रोकने में हम सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि दो-तीन सप्ताह तक सावधानी और संयम बरतने का जो आग्रह प्रधानमंत्री ने किया है, उसके अंतर्गत हम सभी को 22 मार्च (रविवार) को जनता कर्फ्यू का पालन करना है। जनता कर्फ्यू के अंतर्गत सुबह 7 बजे से रात्रि नौ बजे तक 14 घंटे तक हम अपने घरों से निकलने से परहेज करें, ताकि इस वैश्विक संक्रमण से हम स्वयं को भी बचा सके और दूसरों को भी संक्रमित होने से बचाया जा सके।
भाजपा ने स्थगित की बैठकें
नाहन। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने पार्टी की विभिन्न स्तर पर होने वाली बैठकों को स्थगन के आदेश जारी किये हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण भारतीय जनता पार्टी ने निर्णय लिया है कि प्रदेश भर में भाजपा की मंडल जिला कार्यकारिणी संगठनों की सभी बैठकों को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
Breakng
- युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
- ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
- आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
- चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
Thursday, June 18